“बच्चे का एडमिशन नहीं हो रहा,” आगरा में आधार सेंटर बंद होने से लोग परेशान, बोले- पता होता तो आते ही नहीं

0
“बच्चे का एडमिशन नहीं हो रहा,” आगरा में आधार सेंटर बंद होने से लोग परेशान, बोले- पता होता तो आते ही नहीं


Last Updated:

Agra News : आधार कार्ड की वैल्यू दिनोंदिन बढ़ती गई है. पहले आसानी से बनने वाला ये कार्ड अब बनवाने में पापड़ बेलने पड़ते हैं. आगरा में भी यही हो रहा है. यहां आधार सेंटर सिर्फ एक यही है, जिस कारण यहां लोगों की लंबी लाइन रहती है. लोगों का कहना है कि ऑनलाइन या जनसेवा केंद्र पर भी काम नहीं हो पा रहा है. ऐसे में इनके कई काम रुके हैं.

आगरा. ताजनगरी आगरा स्थित खंदारी का आधार कार्ड सेंटर बंद है. सेंटर बंद होने की वजह से हजारों लोगों को समस्या हो रही है. आगरा के आधार कार्ड सेंटर पर पिछले 25 नवंबर से काम नहीं हो रहा है. दिसंबर तक काम बंद रहेगा. इसे लेकर आधार कार्ड सेंटर की ओर से एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि पुनर्स्थापनाऔर तकनीकी सुधार के कारण सेंटर बंद किया गया है. हालांकि विभाग ने इसे लेकर पहले ही बोर्ड लगा दिया था, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी न होने के काराण परेशानी झेलनी पड़ रही है. आधार ठीक कराने आने वाले लोग यहां आकर मायूस लौट रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि काम बंद है अन्यथा वह इतनी दूर से यहां आते ही नहीं. बच्चों के एडमिशन तक में दिक्कतें आ रही हैं. फिलहाल लोगों को 5 दिसंबर तक का इंतजार और करना पड़ेगा.

बड़ी दिक्कत

लोकल 18 से बात करते हुए आगरा के टेढी बगिया क्षेत्र से आधार कार्ड सेंटर पहुंचीं मंजू बघेल ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि सेंटर बंद चल रहा है. बच्चे का आधार कार्ड बनवाना है. एडमिशन के लिए जरूरत पड़ रही है. जन सेवा केंद्र में भी काम नहीं हो पा रहा है. 5 दिसंबर तक सेंटर बंद रहेगा. 6 को शनिवार है, पता नहीं शनिवार को यहां यह काम करेंगे या नहीं. उसके अगले दिन 7 दिसंबर को रविवार है. ऐसे में अब सोमवार को फिर आऊंगी. क्या कागज लाने हैं, ये भी जानकारी नहीं है. बच्चे का एडमिशन लेट हो रहा है, बड़ी दिक्कत है.

बेकार गई छुट्टी 

आधार ठीक कराने आईं कुसुम देवी कहती हैं कि उन्होंने फैक्ट्री से छुट्टी ली थी. वे कहती हैं कि हम पढ़े-लिखे हैं नहीं, इसलिए अखबार आदि से इसके बंद होने की जानकारी नहीं हो पाई. आज छुट्टी बेकार हो गई. काम भी नहीं हो पाया. आगरा के खंदारी स्थित आधार कार्ड सेंटर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक बंद रहेगा. कई लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण वे यहां अपना काम कराने आ रहे हैं, लेकिन आधार सेंटर के गेट पर ताला लगा मिला तो मायूस होकर लौट रहे हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

“बच्चे का एडमिशन नहीं हो रहा,” आगरा में आधार सेंटर बंद होने से लोग परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *