बच्चे को जबड़े में दबा भागा तेंदुआ, मां ने लगा दी पीछे दौड़, फिर बचाने को गई भिड़

0
बच्चे को जबड़े में दबा भागा तेंदुआ, मां ने लगा दी पीछे दौड़, फिर बचाने को गई भिड़


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में घर के बाहर एक बच्चा खेल रहा था. तभी घूमते-घामते एक तेंदुआ पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव मासूम को जबड़े में दबाकर भाग निकला. जब मां ने ये नजारा देखा तो बिना देरी के पीछे दौड़ लगा दी. फिर जो हुआ आइए जानते हैं.

Zoom

तेंदुए से अपने बच्चे को मां ने बचाया.

मुरादाबाद: मां-बाप खुद के दर्द को अक्सर भूल जाते हैं, लेकिन अगर उनके बच्चे पर कुछ बात आ जाए तो वो सहन नहीं कर सकते. वहीं अगर बात आ जाए उनकी जान पर तो मां-बाप यमराज से भी भिड़ जाएं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में. यहां एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह भी नहीं की. वो बिना सोचे-समझे तेंदुए से भिड़ गई और मौत के मुंह से अपने बच्चे को बचा लाई.

मामला ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के दलपतपुर का है. यहां घर के बाहर एक बच्चा खेल रहा था. तभी घूमते-घामते एक तेंदुआ पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव मासूम को जबड़े में दबाकर भाग निकला. जब मां ने ये नजारा देखा तो बिना देरी के पीछे दौड़ लगा दी. आगे-आगे तेंदुआ और पीछे-पीछे महिला… खेत में पहुंचते ही महिला ने तेंदुए पर लिपट कर हमला कर दिया.

वो तबतक लड़ती रही, जबतक उसके लाल को तेंदुए ने छोड़ा नहीं. इधर, शोर सुनकर गांव वाले और आसपास के लोग भी पहुंच गए. ग्रामीणों को देख तेंदुआ घबरा गया और बच्चे को छोड़ भाग निकला. आनन-फानन में मां और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. मासूम के गले, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट आई हैं. उसे उत्तराखंड के काशीपुर में रेफर किया गया. यहां इलाज चल रहा है.

जब ये पूरी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर किसी ने मां के जज्बे को सराहा. कहा कि एक मां ही अपने बच्चे के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा सकती है. हर तरफ ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. वहीं, इलाके में थोड़ा सा डर भी है. गांव वालों को डर है कि कहीं तेंदुआ फिर से न आ जाए.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *