बजट 2026: बड़े सेक्टरों के लिए लाभ, छोटे उद्योगों के लिए क्या मिलेगा? जानिए

0
बजट 2026: बड़े सेक्टरों के लिए लाभ, छोटे उद्योगों के लिए क्या मिलेगा? जानिए


Last Updated:

फिरोजाबाद. यूपी सरकार की ओर से पेश किया गया 2026 का बजट कई सेक्टरों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है, लेकिन फिरोजाबाद के कांच उद्योग के लिए इसमें कोई विशेष प्रावधान नहीं है. व्यापारी गणेश बंसल और अन्य स्थानीय व्यापारी इस बात को लेकर निराश हैं कि भ्रष्टाचार और अधिकारियों की धीमी कार्यप्रणाली की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबाद. यूपी सरकार ने हाल ही में बजट पेश किया है. इसे लेकर एक तरफ लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कुछ व्यापारी मायूस भी नजर आ रहे हैं. यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है और इसमें कई सेक्टरों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. लेकिन, फिरोजाबाद के कांच उद्योग के लिए इस बजट में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों की राय भी अलग-अलग बनी हुई है.

औद्योगिक सेक्टर के लिए अच्छा है बजट
फिरोजाबाद में चूड़ी व्यवसायी नितिन गोयल ने लोकल-18 को बताया कि यूपी सरकार का यह बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट है. इसमें सभी सेक्टरों को ध्यान में रखकर आवंटन किया गया है, लेकिन मध्यम और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान होते तो और बेहतर होता. फिरोजाबाद के कांच उद्योग के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है, हालांकि औद्योगिक सेक्टर के लिए दिए गए बजट से यहां के व्यापार को लाभ मिलेगा.

मध्यम और छोटे व्यापारियों के हाथ खाली 
वहीं यूपी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और चूड़ी व्यापारी बीएस गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार का यह बजट संतुलित और समग्र है. इसमें चिकित्सा, शिक्षा और उद्योग पर ध्यान दिया गया है और इसका लाभ सभी सेक्टरों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि किसी विशेष जिले के लिए बजट बनाने से बेहतर है कि सभी जिलों के लिए मिला-जुला बजट बनाया जाए. हालांकि फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए सीधे तौर पर कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन औद्योगिक सेक्टर के बजट से अप्रत्यक्ष रूप से यहां के व्यापार को फायदा होगा.

भविष्य के लिए अच्छा रहा बजट
फिरोजाबाद के व्यापारी गणेश बंसल ने बताया कि योगी सरकार का यह बजट काफी अच्छा है और आने वाले समय में इससे फायदा होगा. बजट में कई सेक्टरों के लिए आवंटन किया गया है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को लागू करने में भ्रष्टाचार की वजह से अधिकारी सही तरीके से लोगों को लाभ नहीं पहुंचा पा रहे हैं. इसलिए सरकार को अधिकारियों पर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है. पहले भी कांच उद्योग के लिए विशेष बजट नहीं मिला और भविष्य में भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है क्योंकि यह एक लघु उद्योग है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों