बस ईंटों का घेरा बनाइए और सालभर मुफ्त सब्जी पाइए, ये है किचन गार्डन का आसान मॉडल!
Last Updated:
बहराइच के कृषि विज्ञान केंद्र ने किचन गार्डन का ऐसा आसान मॉडल तैयार किया है, जिससे सिर्फ 1–2 बिस्वा जमीन में ही एक परिवार की सालभर की सब्जी की खपत पूरी हो सकती है. ईंटों का गोलाकार घेरा बनाकर और बीच-बीच में खानों में लहसुन, प्याज, गोभी, आलू, टमाटर, पत्तेदार और विटामिन वाली सब्जियां लगाने से महंगाई में भी घर की रसोई हरी-भरी बनी रहती है. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि 6–7 लोगों के परिवार के लिए यह छोटा गार्डन पूरी सालभर की सब्जी की जरूरत पूरी कर सकता है.
बहराइच. किचन गार्डन का शौक तो लगभग सभी को होता है, लेकिन अधिकतर लोग किचन गार्डन में फेल हो जाते हैं और उनके गार्डन में साग, सब्जी अच्छे से उगती नहीं है. ऐसे में अब लोगों को कृषि वैज्ञानिक द्वारा बताए गए इस तरीके से किचन गार्डन करके, एक परिवार की साग सब्जी की खपत पूरे साल तक पूरी कर सकते हैं. जिसमें उनको आयरन,विटामिन,पत्तेदार मिक्स सब्जी लगाने की आवश्यकत होती है जो सीजन के हिसाब से हमेशा हरी भरी रहती है और साल के साल खपत पूरी हो जाती है. बस ईट का घेरा बनाकर कियारी नुमा करना होता है.
इस खास किचन गार्डन के लिए एक से दो बिस्वा जमीन पर्याप्त
एक हफ्ते की सब्जी की बात करें तो महंगाई के इस दौर में अगर आप सब्जी लेने के लिए झोला लेकर जाते हैं, तो 7 दिन की सब्जी लगभग ₹1000 तक की मिलती है, अब आपको बाहर से सब्जी लाने की कोई आवश्यकता नहीं है बस आपके घर के आसपास पड़ी जमीन को गोलाकार ईटों का घेरा बनाकर बीच-बीच में डिवाइड कर देना है और फिर इन खानों में लहसुन, प्याज ,गोभी, फूलगोभी आलू, टमाटर, धनिया आदि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जी को लगा देना है. जिससे एक परिवार की साल की साल खपत आप इस छोटी से कियारी से पूरा कर सकते हैं.
बहराइच के कृषि विज्ञान केंद्र में बना है यह गार्डन का मॉडल
बहराइच कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किचन गार्डन करने वालों और किसान भाइयों के लिए एक मॉडल बनाकर तैयार किया है. जिसमें इन्होंने 10 से 12 डिवाइड करके कियारिया बनाई हुई है और फिर इसमें आयरन वाली सब्जी विटामिन वाली सब्जी पत्तेदार सब्जी आलू, टमाटर, समेत तमाम चीजों को किसान भाइयों को और किचन गार्डन करने वालों को दिखाने के लिए लगा रखा है. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अगर 6 से 7 लोगों का परिवार है तो इस छोटे से गार्डन से उनकी खपत साल की साल पूरी हो सकती है, किसी दिन गोभी खाकर किसी दिन पत्तेदार सब्जी खाकर तो किसी दिन आलू ,टमाटर की सब्जी खाकर इस तरह उनका पूरा साल आसानी से निकल जाता है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें