बहराइच नाव हादसे पर बड़ा अपडेट, अब तक रेस्क्यू टीम के हाथ खाली, कहां गए वो 8 लोग?
Last Updated:
Bahraich News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामनयन सिंह ने देर रात संवाददाताओं से बताया कि सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव जंगल में स्थित जनपद का आखिरी गांव है. उन्होंने बताया कि यहां से गांव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर पड़ोसी लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया बाजार से खरीदारी करके गांव वापस लौट रहे थे.
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सुचौली थाना क्षेत्र से गुजर रही कौडियाल नदी में बुधवार की देर रात को नाव पलट गई. अभी तक 14 लोग सुरक्षित निकल आए हैं. वहीं 8 लोग नदी में लापता हो गए हैं, जिनको खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बुधवार की रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसमें NDRF और SDRF की टीम मौजूद है. हालांकि रात में टीम को कोई सफलता नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तक अभी भी नाव सवार 8 लोग लापता हैं. बुधवार की देर शाम नाव पलटने के हादसे में 14 लोग सुरक्षित निकले थे, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई थी. कौडियाला नदी में बाजार से लौटे समय ग्रामीणों से भरी नाव पलटी थी. गुरुवार सुबह से ही एकबार फिर रेस्क्यू अभियान जारी है. बता दें कि महिला का शव पुलिस व एसएसबी के गोताखोरों ने बरामद किया है. आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने देर रात नाव में 22 लोगों के सवार होने, 13 को बचाए जाने तथा पांच बच्चों सहित आठ लोगों के लापता होने की पुष्टि की.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामनयन सिंह ने देर रात संवाददाताओं से बताया कि सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव जंगल में स्थित जनपद का आखिरी गांव है. उन्होंने बताया कि यहां से गांव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर पड़ोसी लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया बाजार से खरीदारी करके गांव वापस लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक पहुंचने पर नाव नदी के किनारे एक लकड़ी से टकराकर असंतुलित होकर पलट गयी. एसपी ने बताया कि नाव में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों को पुलिस, एसएसबी व स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है.
उन्होंने बताया कि इस घटना में भगगड़वा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय रमजैया नामक एक महिला का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों सहित आठ लोग लापता हैं और उनकी तलाश, राहत व बचाव कार्य के लिए सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की टीम लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में नाविक मिहिलाल यादव (38), शिवनंदन मौर्य (50), सुमन (28), सोहनी (पांच), शिवम (नौ), मृतका रमजैया के दो पौत्र तथा पंचम की पांच वर्षीय पुत्री शामिल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के भरथापुर गाँव की नाव दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस, प्रशासन को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुँचने तथा तत्काल राहत कार्य को सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें