बात-बात में जीजा हुआ रोमांटिक, साली बोली ऐसी बात, सुन खुश हुआ बहन का पति
Last Updated:
Jija Sali Jokes: जीजा-साली को लेकर हम आपके लिए मजेदार, हंसी-मजाकवाले ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़ते ही आपको गुदगुदाने लगेगे. आइए पढ़ते है जीजा-साली स्पेशल चुटकुले.
जीजा-साली के मजेदार चुटकुले: जीजा-साली का रिश्ता यूं तो बेहद पवित्र है, मगर यह रिश्ता सबसे ज्यादा मशहूर है एक दूसरे से हंसी-मजाक को लेकर. इस रिश्ते में साली और जीजा एक दूसरे की खूब टांग खिचाई करते हैं. वैसे भी साली को जीजा का आधी घरवाली कहा गया है, जिसका खूब दोनों फायदा भी उठाते हैं. वैसे खूब चुटकुले सुने होंगे मगर आज हम जीजा-साली के कुछ टांग खिचाई के मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए.
1. जीजा- लड़कियां पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं?
साली- एक नंबर का चोर, जिनकी नजर हमेशा पराए धन पर रहती है
साली की बात सुन जीजा को लगा 440 वोल्ट का झटका
2. जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- क्योंकि भगवान ने हमे अपने हाथों से बनाया है
जीजा साली से बोला- बोल तो ऐसे रही है, जैसे हमे तो मजदूरों को ठेके पर दिया था
जीजा की बात सुन खूब हंसी साली साहिबा
3. जीजा: मजाक में साली से कहता हि कि साली तो आधी घरवाली होती है
ये सुनते ही साली जीजा के करीब आई और कान में बड़े प्यार से बोली…
अगर ऐसी बात है तो जीजा जी तो आधी सैलरी अपनी मुझे दे दीजिए
साली की बात सुन आज तक जीजा सदमें में
4. जीजा साली से रोमांटिक अंदाज में कहता है…
साली साहिबा अगर मैं तुमको खाली किस करके छोड़ दूं तो आप क्या समझेगी?
साली जवाब में जीजा से कहती है कि ‘बेवकूफ’
जीजा बोला- आपने ऐसा क्यों कहा?
साली प्यार से बोली- यह वही हुआ बैंकाक तो गए मगर एयरपोर्ट से ही वापस लौट आए
5. जीजा- हाथ में सिगरिट छुपाकर साली से पूछते हैं…
बताओ मेरे हाथ में क्या है?
साली बोलती है रेलगाड़ी
जीजा हैरान होकर पूछता है- वो कैसे?
साली ठहाके लगाते हुए बोली: आपके हाथ से धुंआ निकल रहा है इसलिए

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें