बाराबंकी से लापता तीनों लड़कियां बरामद, दिन-रात एक कर ढूंढ लाई पुलिस, गईं थीं खेत घूमने

0
बाराबंकी से लापता तीनों लड़कियां बरामद, दिन-रात एक कर ढूंढ लाई पुलिस, गईं थीं खेत घूमने


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली रामनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं. लड़कियों को लापता हुए 24 घंटे से अधिक वक्त हो गया है. लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

बाराबंकी में लड़कियां लापता. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से लापता तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. गुरुवार शाम को तीनों लड़कियां खेत में बथुई बीनने गई थीं. जब तीनों देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस टीम का गठन करके तीनों नाबालिग लड़कियों को लखीमपुर जिले से सकुशल बरामद किया गया है.

खेत गईं नाबालिग लड़कियां हो गई थीं लापता
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली रामनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं. लड़कियों को लापता हुए 24 घंटे से अधिक वक्त हो गया था. लेकिन करीब 24 घंटे तक कुछ भी पता नहीं चल पाया था. बताया जा रहा है बिछलखा गांव की तीनों नाबालिग लड़कियां गुरुवार शाम को खेत में बथुई बीनने गई थीं और तभी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं.

तीनों साथ में हो गई थीं लापता
लड़कियां जब रात के वक्त भी घर नहीं लौटीं तो परिजन परेशान हो गए और कोतवाली पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पुलिस को नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना दी. रामनगर कोतवाली पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है. लापता लड़कियों में 15 वर्षीय क्रांति, 14 वर्षीय संतोषी और 10 वर्षीय काजल हैं. परिजनों को अनहोनी की आशंका हो रही है.

पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर रामनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लड़कियों की तलाश के लिए टीमें भी गठित की गई हैं. गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बाराबंकी से लापता तीनों लड़कियां बरामद, दिन-रात एक कर ढूंढ लाई पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *