बालों को लंबा और घना बनाना है? बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, होंगे मजबूत

0
बालों को लंबा और घना बनाना है? बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, होंगे मजबूत


Last Updated:

आजकल बालों का झड़ना और कमजोर होना एक आम समस्या बनती जा रही है. केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय अगर प्राकृतिक घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए, तो बालों को बेहतर पोषण मिल सकता है. आंवला, नारियल तेल, मेथी, एलोवेरा और प्याज का रस जैसे आसान उपाय बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं नारियल तेल और आंवला तेल की. नारियल तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जबकि आंवला में मौजूद विटामिन-सी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है. आंवला पाउडर को नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें और हफ्ते में दो बार सिर की मालिश के लिए इस्तेमाल करें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल तेजी से बढ़ते हैं. अधिकांश लोग इसके इस्तेमाल से संतुष्ट भी हैं.

photo gallery

दूसरा उपाय है मेथी दाना और दही का पैक. मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाए जाते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकते हैं. इस्तेमाल करने का तरीका सरल है, रातभर भीगी हुई मेथी को पीसकर दही में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं. 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. नियमित उपयोग से बालों में चमक आती है और उनका घनापन बढ़ता है. इसे आजमा कर कई महिलाएं अपने बालों में सुधार ला रही हैं.

photo gallery

एलोवेरा जेल भी बालों के लिए एक रामबाण घरेलू उपाय है. यह सिर की त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है. हफ्ते में दो बार एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें. इससे बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं. कई कंपनियां एलोवेरा जेल बनाकर लाखों रुपए कमा रही हैं, लेकिन आप इसे घर पर ही उबालकर उसका पेस्ट तैयार कर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

photo gallery

प्याज का रस भी बालों के लिए बेहद लाभकारी और असरदार घरेलू उपाय है. प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों में रक्त संचार को बढ़ाता है. प्याज का रस स्कैल्प पर लगाकर 15 मिनट बाद धोने से बालों की ग्रोथ में सुधार होता है. इसे अब गांव से लेकर शहर तक कई महिलाएं अपने बालों में इस्तेमाल कर रही हैं.

photo gallery

आज के इस युग में बालों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है. बालों का झड़ना और टूटना अक्सर सही पोषण ना मिलने के कारण होता है. आहार में हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट और विटामिन E से भरपूर चीजें शामिल करना बालों के लिए फायदेमंद है. इन घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से अपनाने से बाल न सिर्फ लंबे और घने होंगे, बल्कि उनकी प्राकृतिक चमक भी लौट आएगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *