बाहर की बिरयानी भूल जाएं, घर पर बनाएं सोयाबीन वेज बिरयानी, जानिए आसान रेसिपी
Last Updated:
Soyabean Veg Biryani Recipe: अगर आप रोज़-रोज़ दाल-चावल से बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो सोयाबीन वेज बिरयानी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है. कम समय में तैयार होने वाली यह डिश प्रोटीन से भरपूर और बेहद स्वादिष्ट है. घर पर बनाएं और बाहर की बिरयानी भूल जाएं. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…
अगर आप रोज़-रोज़ दाल-चावल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो सोयाबीन वेज बिरयानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह डिश कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि बाहर की बिरयानी भी फीकी लगने लगे. घर पर भी इसे बनाना बेहद आसान है.

इस बिरयानी को बनाने के लिए आपको चाहिए. भीगे हुए सोयाबीन, बासमती चावल, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, टमाटर, दही, साबुत मसाले (तेजपत्ता, लौंग, इलायची, काली मिर्च), हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और तेल या देसी घी.

वेज सोयाबीन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लें और अच्छी तरह निचोड़कर धो लें. दूसरी ओर, चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, इससे चावल अच्छे से पकेंगे और बिरयानी का स्वाद भी बढ़ेगा. फिर सोयाबीन को घी या तेल में अच्छे से फ्राई करके निकाल लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक कड़ाही या कुकर में तेल या घी गर्म करें. इसमें साबुत मसाले जैसे इलायची, काली मिर्च, लौंग, तेज पत्ता और जीरा डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर हल्का सा पकाएं.

अब इसमें दही डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक मिलाकर अच्छे से भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें सोयाबीन डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. इससे सारे फ्लेवर सोयाबीन के अंदर अच्छे से समा जाएंगे और इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा.

मसाले और सोयाबीन को भूनने के बाद इसमें भीगे हुए चावल डालें और हल्के से मिक्स करें. फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर ढककर धीमी आंच पर पकाएं. जब चावल पूरी तरह पक जाएं, तो ऊपर से गरम मसाला डालकर 2 मिनट दम दें. अगर आप चावल को कच्चा नहीं डालना चाहते हैं, तो उसे पानी में उबालकर छान लें और उबले हुए चावल को मसाले में डालकर 10-15 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें. इससे भी सोयाबीन बिरयानी का स्वाद बेहद लाजवाब बन जाता है.

तैयार होने के बाद वेज सोयाबीन बिरयानी को गरमा-गरम रायता, सलाद या चटनी के साथ परोसें. इसकी खुशबू और स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींच लेगा. घर पर बनी यह बिरयानी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पौष्टिक भी होती है. एक बार इसे बनाने के बाद आप बाहर की बिरयानी खाना जरूर भूल जाएंगे.