बिना मिट्टी के उगाएं ये 7 पौधे, किचन से लेकर डेकोरेशन तक में आएंगे काम
Last Updated:
आजकल लोग घर में गार्डनिंग के नए और आसान तरीके अपना रहे हैं जिनमें पानी में पौधे उगाना काफी पसंद किया जा रहा है. अगर आपके पास मिट्टी या जगह की कमी है तब भी आप किचन के कई काम के पौधे आसानी से उगा सकते हैं. आइये जानते हैं बिना मिट्टी के पौधे किस तरह से कैसे उगाएं
घर में पुदीना उगाना सबसे आसान काम है. घर में पुदीना उगाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजा और हरा-भरा पुदीना लें, जिसकी डंडियां नरम हों अब नीचे की पत्तियां हटाकर 4–5 इंच लंबी डंडी काट लें और इसे साफ पानी से भरे गिलास में डाल दें. ध्यान रहे डंडी का नीचे वाला हिस्सा पानी में डूबा रहे. फिर 4–6 दिन में छोटी छोटी जड़ें दिखने लगेंगी, गिलास को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो और हर 2–3 दिन में पानी बदलते रहें.
बस इसकी ताजी डंडी काटकर पानी से भरे गिलास में रख दीजिए. 4 से 5 दिन में इसमें छोटी-छोटी जड़ें निकलने लगती हैं. इसे किचन के पास रखें, ताकि जरूरत पर तुरंत इस्तेमाल कर सकें. हल्की धूप मिलती रहे, तो पत्तियां तेजी से बढ़ती हैं. पानी हर 2-3 दिन में बदलते रहें वरना पौधा खराब हो सकता है.

तुलसी को भी आप आसानी से पानी में उगा सकते हैं. इसके लिए आप तुलसी की 5 से 6 इंच लंबी कटिंग लेकर पानी में डाल दें. कुछ दिनों में जड़ें निकलने लगेंगी. इसे आप खिड़की के पास रखें जहां हल्की धूप आती हो. इस तरह यह रोज पूजा में काम आने के साथ यह हवा को भी साफ करती है और पानी साफ रखना बहुत जरूरी है. तभी पौधा हेल्दी रहेगा और तेजी से बढ़ेगा.

प्याज तो पानी में सबसे जल्दी उगने वाला पौधा है. इसका सफेद हिस्सा जड़ों सहित काटकर पानी में रख दें. बस 3 से 5 दिन में ही ऊपर से हरी पत्तियां फिर से निकलने लगती हैं. इस तरह जरूरत पड़ते ही ताजा प्याज मिल जाएगी, लेकिन पानी कम न होने दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मनी प्लांट पानी में उगाने के लिए सबसे पॉपुलर पौधा है और तेजी बढ़ता है, इसकी कटिंग को आप बोतल या जार में डाल दें और देखिए कैसे धीरे-धीरे जड़ें निकलती हैं. यह कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है और घर की सजावट के लिए भी बढ़िया है. बस ध्यान रखें कि पानी साफ रहे और पौधे को ज्यादा तेज धूप से दूर रखें.

लकी बैंबू को लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए रखते हैं, इसे मिट्टी की जरूरत नहीं होती और यह पानी में ही बढ़ता है. इस पौधे को एक कांच के बर्तन में रखें और पानी लेवल बनाए रखें. इसे सीधी धूप से दूर रखें, नहीं तो पत्तियां पीली हो सकती हैं. हर हफ्ते पानी बदलना जरूरी है, ताकि पौधा लंबे समय तक हरा-भरा बना रहे.

रोजमेरी उगाने के लिए सबसे पहले नर्सरी या बाजार से ताजी और हल्की हरी डंडी वाली रोजमेरी लें बहुत सूखी या सख्त टहनी न लें. अब करीब 5–6 इंच की कटिंग करके नीचे की पत्तियां हटा दें. इसे साफ पानी वाले गिलास में रखें. ध्यान रहे नीचे का हिस्सा डूबा रहे ऐसा करने से 10–15 दिन में धीरे-धीरे जड़ें दिखने लगती हैं. इसे अच्छी रोशनी वाली जगह पर ही रखें, लेकिन तेज धूप से बचाएं. अगर सही देखभाल मिले तो यह पौधा भी पानी में अच्छी तरह बढ़ता है और किचन में खुशबूदार स्वाद देता है

आप लेट्यूस का बेस हिस्सा फेंकने की बजाय पानी में रख दें. कुछ ही दिनों में इसमें नई पत्तियां निकलने लगती हैं. अच्छी ग्रोथ के लिए इसे हल्की धूप में रखें. यह तरीका उन लोगों के लिए बढ़िया है. जो घर पर सलाद के लिए ताजा पत्तियां चाहते हैं. इसका पानी साफ रखना जरूरी है तभी पौधा सही से बढ़ेगा.

पानी में पौधे उगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. हमेशा साफ पानी इस्तेमाल करें और हर 2-3 दिन में बदलते रहें. पौधों को हल्की धूप या इंडायरेक्ट सनलाइट में रखें. बहुत ज्यादा धूप से पौधे खराब हो सकते हैं. कांच के बर्तन में उगाने से ग्रोथ भी दिखती रहती है और घर की सजावट भी बढ़िया लगती है.