बिहार चुनाव को लेकर चर्चा कर रहा था डॉक्टर, अचानक भड़क उठा मेडिकल स्टोर संचालक, लाठी डंडों से किया हमला

0
बिहार चुनाव को लेकर चर्चा कर रहा था डॉक्टर, अचानक भड़क उठा मेडिकल स्टोर संचालक, लाठी डंडों से किया हमला


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट में दंत चिकित्सक डॉ. श्रवण तिवारी की बिहार चुनाव पर चर्चा के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक चंद्र प्रकाश यादव और उसके साथियों ने डंडों से पिटाई कर दी. डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी ने 50 हजार रुपये उधार लौटाने की रंजिश में हमला किया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

यूपी पुलिस (प्रतिकात्मक तस्वीर)

लखनऊ:  बिहार चुनाव में बीजेपी की सीटों को लेकर हुई सामान्य बातचीत ने शनिवार देर रात हिंसक रूप ले लिया. चिनहट के मल्हौर स्थित अपने क्लीनिक से वापस लौट रहे दंत चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी पर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, चिनहट के निजामपुर निवासी दंत चिकित्सक डॉ. श्रवण तिवारी शनिवार रात क्लीनिक बंद करके घर जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात एक परिचित से हो गई. दोनों के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुई. बातचीत के दौरान डॉ. तिवारी अपने परिचित से बिहार चुनाव में बीजेपी की सीटों के बारे में चर्चा करने लगे. इसी समय क्लीनिक के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर के  संचालक चंद्र प्रकाश यादव बाहर आया और बिना किसी विवाद के अचानक डॉ. श्रवण पर डंडे से हमला कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक, हमले में चंद्र प्रकाश के कई साथी भी शामिल थे जिन्होंने मिलकर उन्हें पीटा. आरोप है कि मारपीट के दौरान चंद्र प्रकाश ने डॉक्टर के अंगूठे को दाँत से काट भी लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.

घटना के बाद घायल डॉक्टर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉ. श्रवण का आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने कुछ समय पहले उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे, और जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वह लगातार धमकियां दे रहा था. डॉक्टर का कहना है कि पैसे की मांग का बदला लेने और रंजिश के कारण ही उस पर हमला कराया गया.

हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि डॉक्टर श्रवण मरीजों को मेडिकल स्टोर संचालक की दवाएं लिखने से बचते थे. इसी को लेकर चंद्र प्रकाश उनसे लंबे समय से नाराज था और विवाद बढ़ता जा रहा था.

चिनहट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी सहित उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बिहार चुनाव को लेकर चर्चा कर रहा था डॉक्टर, अचानक भड़क उठा मेडिकल स्टोर संचालक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *