बिहार से दिल्ली, अमृतसर, अंबाला जाना है, इन ट्रेनों में खाली हैं सीटें
गोरखपुर. भारतीय रेलवे द्वारा दिवाली छठ पूजा में घर गए लोगों के लौटने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. बिहार से दिल्ली, अमृतसर, जोधपुर समेत कई शहरों को चलने वाली ट्रेनों में सीटें खाली हैं. भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों का नाम और नंबर जारी किया गया है. अगर आप भी इस ओर जाना चाह रहे हैं तो झट से टिकट बुक कराएं और कंफर्म टिकट पाएं. ये ट्रेनें 30 नवंबर तक सीटें उपलब्ध हैं.
छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 21 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 635 बर्थ तथा 28 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 584 बर्थ उपलब्ध हैं. छपरा से चलने वाली 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 17 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 257 बर्थ तथा 24 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 373 बर्थ उपलब्ध हैं.
. गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी पूजा विशेष गाड़ी में 21 नवम्बर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 332 बर्थ उपलब्ध है. मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट पूजा विशेष गाड़ी में 13 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 93 बर्थ एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 145 बर्थ, 20 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 98 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 309 बर्थ एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 97 बर्थ तथा 27 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 87 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 273 बर्थ और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 93 बर्थ उपलब्ध हैं.
. बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 19 नवम्बर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 122 बर्थ तथा 26 नवम्बर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 57 बर्थ उपलब्ध हैं.
. गोरखपुर से चलने वाली 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा विशेष गाड़ी में 17 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 78 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 400 एवं शयनयान श्रेणी में 261 बर्थ तथा 24 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 87, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 292 एवं शयनयान श्रेणी में 399 बर्थ उपलब्ध है.
. गोरखपुर से चलने वाली 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 15 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 73 बर्थ एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 323 बर्थ, 22 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 340 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 193 बर्थ तथा 29 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 320 बर्थ उपलब्ध है.