बोर्ड परीक्षा में चाहिए अच्छे नंबर, तो करें सिर्फ 5 मिनट का मेडिटेशन और बढ़ाए मेमोरी और फोकस

0
बोर्ड परीक्षा में चाहिए अच्छे नंबर, तो करें सिर्फ 5 मिनट का मेडिटेशन और बढ़ाए मेमोरी और फोकस


Last Updated:

मेडिटेशन के लिए किसी खास जगह की आवश्यकता नहीं है. इसे कहीं भी किया जा सकता है. बैठकर, खड़े होकर, कमरे में या बाहर. सुबह का समय अधिक फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पढ़ाई शुरू करने से पहले भी इसे करना काफी प्रभावी होता है.

अलीगढ़: बोर्ड परीक्षा का समय बच्चों के लिए सबसे तनावपूर्ण होता है. पढ़ाई के साथ-साथ एंजायटी और स्ट्रेस भी बढ़ जाता है, जिससे याददाश्त और फोकस प्रभावित होते हैं. ऐसे में मेडिटेशन एक बेहद आसान और असरदार तरीका है, जो सिर्फ 5 मिनट में बच्चों की मेमोरी, कंसंट्रेशन और परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकता है. तो आइए जानते हैं डॉ फिरदोस जहाँ से मेडिटेशन के बारे में जानकारी.

नियमित मेडिटेशन से तनाव कम होता है

जानकारी देते हुए क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर फिरदौस जहाँ बताती हैं कि मेडिटेशन बच्चों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, खासकर उन छात्रों के लिए जो बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं. नियमित मेडिटेशन से उनका तनाव कम होता है, फोकस और कंसंट्रेशन बेहतर होता है, एंजायटी घटती है और मानसिक स्थिरता बढ़ती है, जिससे उनकी परफॉर्मेंस में सुधार आता है.

4-4-4 ब्रीदिंग टेक्निक

डॉ फिरदोस जहाँ बताती हैं कि अध्ययन या परीक्षा से पहले छोटे और सरल मेडिटेशन तकनीक जैसे 4-4-4 ब्रीदिंग बेहद प्रभावी होती है. इसमें 4 सेकंड के लिए सांस अंदर लें, 4 सेकंड के लिए रोकें और 4 सेकंड में बाहर छोड़ें. केवल 5 मिनट का यह अभ्यास पढ़ाई से पहले करने पर एंजायटी और स्ट्रेस तुरंत कम हो जाता है और दिमाग शांत और सक्रिय रहता है. उन्होंने कहा कि मेडिटेशन के लिए किसी खास जगह की आवश्यकता नहीं है. इसे कहीं भी किया जा सकता है. बैठकर, खड़े होकर, कमरे में या बाहर. सुबह का समय अधिक फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पढ़ाई शुरू करने से पहले भी इसे करना काफी प्रभावी होता है. लगातार 15 दिनों तक मेडिटेशन करने से मेमोरी मजबूत होती है, याददाश्त बेहतर होती है और मानसिक ताजगी बनी रहती है.

मेमोरी, कंसंट्रेशन और फोकस बढ़ता है मेडिटेशन

उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे परीक्षा में पढ़ाई अच्छी करने के बावजूद छोटी-छोटी भूल कर बैठते हैं, क्योंकि तनाव और एंजायटी उनकी याददाश्त पर असर डालती है. मेडिटेशन इसे कम करने का सबसे अच्छा तरीका है. यदि छात्र इसे तीन महीने पहले शुरू करते हैं, तो परिणाम बेहतरीन आते हैं. एक महीने या एक हफ्ते पहले शुरू करने पर भी लाभ होता है. बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए यह 100% हेल्पफुल है. उन्हें रोज़ 5 मिनट का मेडिटेशन करना चाहिए. इससे उनकी मेमोरी, कंसंट्रेशन और फोकस बढ़ता है, एंजायटी कम होती है और परीक्षा में सवाल भूलने की समस्या दूर होती है. मेडिटेशन नियमित अभ्यास से बच्चों का मन शांत और तैयार रहता है और उनका प्रदर्शन बेहतर होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बोर्ड परीक्षा में लाने हैं अच्छे नंबर, तो अपनाएं ये 5 मिनट वाला फॉर्मूला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *