बोर्ड परीक्षा में लाने हैं अच्छे नंबर, तो ऐसे करें कैमिस्ट्री के पेपर की तैयारी, टीचर ने बताए सीक्रेट

0
बोर्ड परीक्षा में लाने हैं अच्छे नंबर, तो ऐसे करें कैमिस्ट्री के पेपर की तैयारी, टीचर ने बताए सीक्रेट


Last Updated:

UP Borad Exam 2026 Tips: यूपी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए केमेस्ट्री प्रवक्ता सुरेश कुमार जायसवाल ने छात्रों को आसान टिप्स दिए हैं. उन्होंने बताया कि पहले ऑब्जेक्टिव और शॉर्ट प्रश्न हल करें और एनसीईआरटी के उदाहरण व अभ्यास प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें. अधिकतर सवाल यहीं से आते हैं, जिससे अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं.

मिर्जापुर : यूपी बोर्ड (UP Board) का एग्जाम नजदीक आ गया है. सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं. अगर आप भी यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इस खबर को देखने के बाद आपके केमिस्ट्री सब्जेक्ट से जुड़े सारे डाउट खत्म हो जाएंगे. बेहद आसानी से परीक्षा में न सिर्फ पास होंगे, बल्कि अच्छे नंबर भी आएंगे. बीएलजे स्कूल के केमेस्ट्री के प्रवक्ता सुरेश कुमार जायसवाल ने बच्चों को आसान और प्रभावी टिप्स बताए हैं, जो बेहद ही कारगर हैं. उन्होंने बताया कि ऑब्जेक्टिव और शॉर्ट प्रश्नों को पहले हल करें. वहीं, यह कुछ ऐसे विषय है. जिनसे ज्यादातर प्रश्न पूछे जाते हैं. इनसे भी आप प्रश्नों को ले सकते हैं.

केमेस्ट्री के प्रवक्ता सुरेश कुमार जायसवाल ने लोकल 18 से बताया कि कैमेस्ट्री स्कोरिंग विषय है. हालांकि बच्चों की ऐसी मनोदशा हो जाती है कि हम नंबर नहीं उठा पा रहे हैं. पिछले सत्र में बच्चों ने 95 से लेकर 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. वह एनसीआरटी (NCART) के सभी प्रश्न चाहे वह उदाहरण हो या विषय से जुड़े हुए हो. उनपर ज्यादा काम करें. हम बच्चों से उसपर तैयारी भी कराते हैं. ज्यादा से ज्यादा इसे करने से आपको नंबर अच्छे मिलेंगे. ज्यादा सवाल इसी से पूछे जाते हैं. इसलिए इसपर विशेष ध्यान दें.

इनपर दें विशेष ध्यान

सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कैमेस्ट्री के कई यूनिट बंटे हुए हैं. जैसे बीलियन, रासायनिक बल गतिकी, विद्युत रसायन है. इनपर विशेष फोकस करें. इनसे अच्छा नंबर बनते हैं. न्यूमेरिकल के सवाल भी इसी से पूछे जाते हैं. इसके अतिरिक्त कार्बनिक रसायन में जो कन्वर्जन है. एक अभीक्रिया से दूसरी अभिक्रिया और नाम अभिक्रिया आदि पर ध्यान देते हैं तो ज्यादा नंबर आते हैं. यूपी बोर्ड में नामकरण आईपीएसी नेम भी दो वर्षों से पूछा जा रहा है. इसे बच्चे छोड़ देते हैं. इसके साथ ही जैववाणु भी अंतिम में आते हैं. इसे बच्चे छोड़ देते हैं. ऐसे में इन्हें बिल्कुल भी दरकिनार नहीं करें.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ऐसे करें कैमिस्ट्री के पेपर की तैयारी, टीचर ने बताए सीक्रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *