‘ब्रेसलेट का मोती खाने से 5 साल की छात्रा की मौत हुई’, बदायूं में स्कूल प्रशासन का ये कैसा जवाब? परिजनों का दर्द सुनिये
Last Updated:
Budaun Latest News: यूपी के बदायूं में एक 5 साल की छात्रा की अचानक स्कूल में ही मौत हो गई. मौत के पीछे की वजह स्कूल की तरफ से हाथ में पहने ब्रेसलेट के मोती खाने से हुई है. लेकिन बच्ची के परिजन स्कूल की लापरवाही इसमें मान रहे हैं. पुलिस इस मामले में बच्ची का पोस्टमार्टम कर रही है. स्कूल के कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं.
मृतक छात्रा की तस्वीर.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में न्यू होप्स पब्लिक स्कूल ककराला में आज सुबह एनसी क्लास की एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. स्कूल प्रशासन के अनुसार बच्ची की मौत उसके हाथ में पहने ब्रेसलेट का मोती खाने से हुई है. लेकिन बच्ची के परिजन स्कूल की लापरवाही इसमें मान रहे हैं. आपको बता दे कि बदायूं के थाना आलापुर के कस्बा ककराला के गांव उघैनी के रहने बाले टेकचंद की 5 वर्षीय की बच्ची तापसी ककराला स्थित न्यू होप्स पब्लिक स्कूल में एनसी की छात्रा थी.
बच्ची के पिता ने बताया कि वह सुबह अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने गए थे. सुबह तापसी लंच में दो पराठे भी रख कर ले गई थी ना तो उसे बुखार था ना ही किसी प्रकार की बीमारी, तभी अचानक स्कूल से फोन आया कि आपकी बच्ची की हालत खराब है. हम दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे तो पता चला हमारी बच्ची मर चुकी है. वहीं न्यू होप्स पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भूराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची स्कूल सुबह सही सलामत आई थी बच्ची के क्लास रूम के बराबर बैठी बच्ची ने बताया कि छात्रा हाथ में ब्रेसलेट पहनी थी और उसका मोती उसने चवा लिया है, इस पर तुरंत क्लास रूम में बैठी टीचर ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी और मैंने स्वयं बच्ची के परिजनों को जानकारी दी.
जिस पर तत्काल बच्ची की दादी स्कूल में आ गई और मैं स्कूल की गाड़ी से तुरंत जिला बदायूं स्थित नाक कान गले के विशेषज्ञ आरके अग्रवाल के यहां पहुंचे. डॉक्टर ने देखकर उन्हें सर्जन डॉक्टर एके वर्मा के पास जाने को कहा लेकिन वहां भी डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. स्कूल के प्रिंसिपल भूराज सिंह का कहना है कि यह बच्ची सिर्फ एक पिता की नहीं बल्कि मेरी भी बच्ची है 5 से 6 घंटे लगभग स्कूल में रहती है. तो बच्चा हमारा ही हुआ हम हर तरह से परिजनों के साथ हैं. अब क्योंकि मामला पुलिस तक पहुंच गया है. पुलिस इस मामले में बच्ची का पोस्टमार्टम कर रही है. स्कूल के कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं. जिससे सारी स्थिति स्पष्ट हो सके जिस तरह की भी परिजन हमसे मदद चाहते हैं हम तैयार हैं.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें