भांजे की दीवानी हुई मामी, पांच साल में कटवाए कई रिश्ते, कुंवारेपन से परेशान पुलिस की शरण में भांजा

0
भांजे की दीवानी हुई मामी, पांच साल में कटवाए कई रिश्ते, कुंवारेपन से परेशान पुलिस की शरण में भांजा


Last Updated:

गोरखपुर पुलिस के सामने एक शख्स अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंचा. युवक का कहना है कि उसकी मामी के कारण उसकी शादी नहीं हो रही है. ऐसे में उसने पुलिस अधिकारीयों से शादी करवाने की मांग की है.

खुद को भांजे की प्रेमिका बताकर तुड़वा देती है रिश्ता (इमेज- सांकेतिक)

भारत में मामा-भांजे का रिश्ता काफी चर्चा में रहता है. चाहे कंस और कृष्ण ही क्यों ना हो, इस रिश्ते की चर्चा पुरातन काल से होती आ रही है. भारत में मामा-मामी अपने भांजा और भांजी को भगवान मानते हैं. बिहार में तो मामा और मामी दोनों ही भांजा और भांजी को पूजते हैं. लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जो इन सबसे बिल्कुल जुदा होते हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला गोरखपुर से सामने आया है.

गोरखपुर में एक शख्स पुलिस के पास अपनी अजीब सी समस्या लेकर आया. शिकायत सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. शख्स का कहना है कि उसकी मामी उसकी शादी नहीं होने दे रही है. इस कारण वो पिछले पांच साल से कुंवारा है. उसने पुलिस से उसकी शादी करवाने की अपील की है. शख्स का कहना है कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है, उसकी मामी शादी तुड़वा देती है. ऐसे में अब वो कुंवारेपन से परेशान हो गया है.

बताती है खुद को प्रेमिका
ये मामला चिलुआताल इलाके से सामने आया है. युवक ने पुलिस को बताया कि पांच साल में उसके कई रिश्ते टूट गए. पहले उसे वजह समझ नहीं आई. लेकिन बाद में पता चला कि उसकी मामी हर बार लड़की वालों को शख्स की प्रेमिका बता देती थी. इसके बाद सामने वाला रिश्ता तोड़ देता था. अगर इसके बाद भी रिश्ता नहीं टूटता तो वो सामने वाले को जेल भिजवाने की धमकी दे डालती थी. इस कारण रिश्तेवाले भाग जाते थे.

अब नहीं हो रही शादी
शख्स ने आगे बताया कि वो बचपन से ही अपने ननिहाल में रहा है. ऐसे में उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि मामी ऐसा करेगी. मामी ने थाने में भी अपने भांजे को लेकर शिकायत दर्ज करवाई हुई है. मामी चाहती है कि वो हमेशा कुंवारा रहे और उसके साथ ही रहे. अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है. एसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है. अब वो सच का पता कर आगे कार्यवाई करेंगे.

homeuttar-pradesh

भांजे की दीवानी हुई मामी, पांच साल में कटवाए कई रिश्ते,नहीं होने दे रही शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *