भीषण गर्मी में घर की दिवारों पर लगाएं ये चीज, छत पर लगाएं पौधे, कमरा रहेगा कूल

0
भीषण गर्मी में घर की दिवारों पर लगाएं ये चीज, छत पर लगाएं पौधे, कमरा रहेगा कूल


Last Updated:

घर को गर्मी की तपिश से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय अपनाए जा सकते हैं. जिन लोगों के घर पहले से बने हुए हैं, वे कुछ बदलाव कर सकते हैं और जो लोग नए घर बना रहे हैं, वे शुरुआत से ही कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं. घर को ठंडा रखने के लिए दीवारों और छत का इंसुलेशन काफी महत्वपूर्ण होता है. छत के इंसुलेशन के लिए कई प्रकार के मटेरियल का उपयोग किया जाता है, जैसे ग्लास आधारित मटेरियल, फोम मटेरियल या आजकल काफी इस्तेमाल होने वाले ऐश ब्लॉक.

ख़बरें फटाफट

अलीगढ़: गर्मियों का मौसम जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे तापमान भी लगातार बढ़ने लगता है. ऐसे में अक्सर देखा जाता है कि घर और मकान बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं, खासकर वे मकान जो गर्म इलाकों में बने होते हैं या सिंगल स्टोरी होते हैं. इन घरों की दीवारें और छतें सूरज की तेज किरणों को अपने अंदर सोख लेती हैं, जिससे पूरे घर का तापमान बढ़ जाता है और घर के अंदर भी काफी गर्मी महसूस होने लगती है.

घर की दीवार में करें इसका यूज

एएमयू के जोग्राफी विभाग की प्रोफेसर सालेहा जमाल ने बताया कि घर को गर्मी की तपिश से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय अपनाए जा सकते हैं. जिन लोगों के घर पहले से बने हुए हैं, वे कुछ बदलाव कर सकते हैं और जो लोग नए घर बना रहे हैं, वे शुरुआत से ही कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं. घर को ठंडा रखने के लिए दीवारों और छत का इंसुलेशन काफी महत्वपूर्ण होता है. छत के इंसुलेशन के लिए कई प्रकार के मटेरियल का उपयोग किया जाता है, जैसे ग्लास आधारित मटेरियल, फोम मटेरियल या आजकल काफी इस्तेमाल होने वाले ऐश ब्लॉक. इन मटेरियल की खासियत यह होती है कि ये सूरज की किरणों को ज्यादा सोखने के बजाय वापस वातावरण में रिफ्लेक्ट कर देते हैं, जिससे छत कम गर्म होती है और घर के अंदर तापमान नियंत्रित रहता है.

उन्होंने कहा कि इसी तरह दीवारों का भी इंसुलेशन कराया जा सकता है. अगर इंसुलेशन संभव न हो तो दीवारों को थोड़ा मोटा बनाकर भी बाहरी गर्मी को अंदर आने से काफी हद तक रोका जा सकता है. इसके अलावा कुछ घरेलू और प्राकृतिक तरीके भी हैं जिनसे घर को ठंडा रखा जा सकता है. अगर घर में थोड़ी खुली जगह या लॉन है तो वहां पेड़-पौधे लगाए जा सकते हैं. यदि जगह कम है तो छोटे पौधे भी लगाए जा सकते हैं. हरियाली वातावरण के तापमान को कम करने में मदद करती है और आसपास का माहौल ठंडा बनाती है.

छत पर लगाएं पौधे

प्रोफेसर ने कहा कि यदि जमीन पर जगह उपलब्ध नहीं है तो टेरेस फार्मिंग यानी छत पर पौधे लगाना भी एक अच्छा विकल्प है. आजकल ग्रीन वॉल का कॉन्सेप्ट भी काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें घर की दीवारों पर पौधे लगाए जाते हैं. हरियाली वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने में मदद करती है, जिससे ग्रीनहाउस प्रभाव घटता है और आसपास का वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा रहता है.अगर घर में हरियाली लगाने की जगह नहीं है, तो आसपास के मोहल्ले या खाली स्थानों पर पेड़-पौधे लगाने के लिए भी प्रयास किया जा सकता है, जिससे पूरे इलाके का तापमान कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके. इसके अलावा गर्मियों में घर के वेंटिलेशन का सही प्रबंधन भी जरूरी होता है

दोपहर के समय घर के दरवाजे रखें बंद

उन्होंने बताया कि दिन के सबसे गर्म समय, खासकर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने से बाहर की गर्म हवा अंदर आने से रोकी जा सकती है. वहीं शाम के समय जब तापमान कम होने लगता है, तब खिड़कियां खोलकर घर में हवा का अच्छा वेंटिलेशन होने देना चाहिए ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके. इन सभी उपायों को अपनाकर गर्मियों के मौसम में घर के अंदर का तापमान काफी हद तक कम रखा जा सकता है और रहने का माहौल अधिक आरामदायक बनाया जा सकता है. साथ ही गर्मी से बचाव के लिए लोगों को खुद का भी ध्यान रखना चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *