भेड़ियों के आतंक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बहराइच DFO हटाए गए

0
भेड़ियों के आतंक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बहराइच DFO हटाए गए


Last Updated:

बहराइच में भेड़ियों के हमले से 12 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्‍शन लिया है. उन्‍होंने तत्‍काल प्रभाव से बहराइच के डीएफओ को हटाकर उनकी जगह पर नए अधिकारी की तैनाती की है

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों से बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. बीते कुछ दिनों के भीतर भेडि़ए 12 बच्‍चों को अपना शिकार बना चुके हैं. इन बच्चों की मौत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद वनमंत्री अरुण सक्सेना के निर्देश पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.

इस कार्रवाई के तहत बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) राम सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया गया है. उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि एटा के डीएफओ सुंदरेशा को नया डीएफओ बहराइच नियुक्त किया गया है. सरकार का मानना है कि प्रशासनिक बदलाव से हालात पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सकेगा और बचाव अभियान को और तेज किया जा सकेगा.

इस बीच, वन विभाग को एक और सफलता मिली है. बहराइच जिले के कैसरगंज वन क्षेत्र के बिरजा पकरिया गांव में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सातवें भेड़िये का शव बरामद किया गया है. वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से भेड़िये की लोकेशन ट्रेस की थी. घेराबंदी के दौरान भेड़िया गांव की ओर से नदी की तरफ भागने लगा, जिसे पकड़ पाना संभव नहीं हुआ. ऐसे में शूटर को गोली चलानी पड़ी, जिससे भेड़िये की मौत हो गई.

वन अधिकारियों के अनुसार, मारा गया भेड़िया वयस्क नर था और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह इस साल मारा गया सातवां भेड़िया है. अब तक भेड़ियों के हमलों में 12 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं.

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. गांवों में दिन-रात गश्त की जा रही है और पटाखे जलाकर भेड़ियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है. बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई है.

गौरतलब है कि बहराइच के कुछ गांवों में 9 सितंबर से भेड़ियों के हमले शुरू हुए थे. 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बहराइच पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण किया था और भेड़ियों को सुरक्षित पकड़ने या जरूरत पड़ने पर मारने के निर्देश दिए थे. इसके बाद प्रदेश और अन्य राज्यों से विशेषज्ञों को बुलाकर अभियान चलाया गया, जो अब भी जारी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

भेड़ियों के आतंक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बहराइच DFO हटाए गए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों