भोपाल के आयुष जैन का कमाल! फर्श वाली टाइल्स से बना दी बिजली, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार?

0
भोपाल के आयुष जैन का कमाल! फर्श वाली टाइल्स से बना दी बिजली, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार?


Last Updated:

Meerut News : भोपाल के एक छोटे से बच्चे आयुष जैन ने ऐसा अनोखा मॉडल तैयार किया है, जो घरों में लगने वाली साधारण टाइल्स को ही बिजली बनाने वाली मशीन में बदल देता है. piezoelectric तकनीक पर आधारित इस मॉडल में टाइल पर कदम रखते ही बिजली पैदा होती है, जिसे बाद में घर में इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

मेरठ : आजकल के छोटे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य और नई चुनौतियों पर भी गंभीरता से सोचने लगे हैं. इसका ताज़ा उदाहरण मेरठ के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिला, जहां देशभर के छात्रों ने ऐसे मॉडल पेश किए जो भविष्य की ऊर्जा समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इसी प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के रहली पटनागंज के छात्र आयुष जैन ने एक अनोखा मॉडल तैयार किया, जिसे पूरे देश में तीसरा स्थान मिला. मॉडल की खास बात यह थी कि यह रोज़मर्रा की टाइल्स से ऊर्जा उत्पन्न करने का तरीका दिखाता है. लोकल-18 की टीम ने इस मॉडल को करीब से समझने के लिए आयुष से खास बातचीत की.

आयुष का कहना है कि आजकल ज्यादातर घरों में टाइल्स लगाई जाती हैं, इसलिए उन्होंने इसी उपयोग को देखते हुए piezoelectric crystal तकनीक पर एक खास मॉडल तैयार किया है. इस तकनीक में टाइल्स के नीचे एक विशेष डिवाइस लगाई जाती है, जो उस पर पड़ने वाले दबाव को ऊर्जा में बदल देती है. जैसे ही कोई व्यक्ति टाइल पर कदम रखता है, दबाव से प्रत्येक टाइल लगभग 4 वोल्ट बिजली उत्पन्न करती है, जिसे एक स्टोरेज यूनिट में जमा किया जा सकता है और बाद में घर में उपयोग किया जा सकता है. आयुष के अनुसार यह तकनीक बिल्कुल सुरक्षित है और इससे घर की बिजली की खपत में अच्छी-खासी बचत हो सकती है.

मात्र 500 रुपए आएगा खर्च
आयुष ने बताया कि शुरुआत में इस तकनीक को अपनाना थोड़ा महंगा लग सकता है, क्योंकि एक टाइल तैयार करने में लगभग 500 रुपये का खर्च आता है. हालांकि यह खर्च सिर्फ एक बार होता है, उसके बाद ये टाइल्स लगातार बिजली पैदा करती रहती हैं. इसलिए आने वाले समय को देखते हुए यह तकनीक न सिर्फ किफायती साबित होगी, बल्कि ऊर्जा बचत का बेहतर तरीका भी बनेगी. आयुष का कहना है कि उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कई और मॉडल भी तैयार किए हैं, क्योंकि आने वाले वर्षों में बिजली की मांग और अधिक बढ़ने वाली है.

सोलर से चलने वाली लिफ्ट
आयुष ने एक ऐसा लिफ्ट मॉडल भी विकसित किया है, जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर काम करेगा. लिफ्ट को ऊपर ले जाने के लिए सोलर पावर का उपयोग किया जाएगा, जबकि नीचे आते समय उसकी गति से उत्पन्न ऊर्जा को दोबारा स्टोर किया जा सकेगा. इस तरह यह मॉडल ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली भी उत्पन्न करने में मदद करेगा.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

भोपाल के आयुष जैन का कमाल! फर्श वाली टाइल्स से बना दी बिजली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *