महाशिवरात्रि पर फूलों की सुगंध से महकेगी बरेली, एक सप्ताह तक चलेगा फ्लावर शो..

0
महाशिवरात्रि पर फूलों की सुगंध से महकेगी बरेली, एक सप्ताह तक चलेगा फ्लावर शो..


Last Updated:

महाशिवरात्रि पर बरेली को फूलों से सजाया जाएगा. 26 फरवरी से एक हफ्ते तक शहर के मुख्य चौराहे और डिवाइडर फूलों से सजेंगे. शिव जी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ होगी.

X

नाथनगर बरेली

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि पर बरेली को फूलों से सजाया जाएगा.
  • 26 फरवरी से एक हफ्ते तक मुख्य चौराहे और डिवाइडर सजेंगे.
  • शिव जी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ होगी.

बरेली: इस बार महाशिवरात्रि पर फूलों की खुशबू से पूरा शहर महकेगा. 26 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर नाथ नगरी को फूलों से सजाया जाएगा. इसके लिए जगह-जगह फ्लावर शो भी लगाए जाएंगे.

फूलों से सजाया गया
बरेली विकास प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने घरों और दुकानों को भी फूलों से सजाने का सुझाव दिया. प्राधिकरण उपाध्यक्ष मणिकंडन ए ने बताया कि 26 फरवरी से पूरे 1 हफ़्ते तक शहर के मुख्य चौराहे और डिवाइडर फूलों से सजाए जाएंगे. डीएम रविंद्र कुमार ने डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल और चांद जैसे शिव जी से जुडी चीजों को फूलों से बनाने का सुझाव दिया. नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि लोगों से बात करके सड़कों को फूलों से सजाया जाएगा. रामायण वाटिका को भी फूलों से सजाया जाएगा.

शिवरात्रि धूम-धाम से मनाई जाती है
बरेली को नाथ नगरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां शिव जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. अलखनाथ मंदिर, धोपा मंदिर, मणिनाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ होती है. सावन और शिवरात्रि पर यहां भक्त दूर-दूर से जल चढ़ाने आते हैं. बरेली के रहने वाले अभिषेक बताते हैं कि यहां शिवरात्रि हमेशा से ही बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है. इस बार फ्लावर शो होने से शहर की रौनक और भी बढ़ जाएगी.

homeuttar-pradesh

महाशिवरात्रि पर फूलों की सुगंध से महकेगी बरेली, एक सप्ताह तक चलेगा फ्लावर शो..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों