मां गंगा को फूल, सूर्य को अर्ध्य और… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

0
मां गंगा को फूल, सूर्य को अर्ध्य और… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी


Agency:भाषा

Last Updated:

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन जारी है. यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं. इसी क्रम में, सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुंभ पह…और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकी

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई.
  • मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया.
  • राष्ट्रपति ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया.

प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में पहुंची. उन्होंने यहां त्रिवेण संगम में डुबकी लगाई. इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया. महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं.

सीएम योगी ने किया स्वागत
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया. नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी.

Prayagraj jam, traffic jam, Maha Kumbh Traffic Updates, kumbh jam video, jam video, kumbh traffic news, Kumbh Mela 2025, Kumbh Mela viral news, Kumbh Mela viral, Kumbh Mela news in hindi, uttar pradesh, uttar pradesh 2025, uttar pradesh news, Prayagraj Mahakumbh, News18 Kumbh , Viral,  कुंभ मेला, प्रयागराज, प्रयागराज न्यूज, महाकुंभ, कुंभ मेला, कुंभ मेला 2025, कुंभ मेला न्यूज, प्रयागराज में जाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुंभ में, कुंभ में गाड़ियां ही गाड़ियां, कुंभ वायरल वीडियो, कुंभ वायरल न्यूज, महाकुंभ स्नान,महाकुंभ अमृत स्नान<br/>
” width=”1164″ height=”1600″ /></p>

<relatednwssec id=

प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना
नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला. संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया. स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की.

महाजाम का जंजाल, कैसे जाएं महाकुंभ, हर तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां

डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा-अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा -र्चना करेंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था.

त्रिवेणी संगम में स्नान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में स्नान किया. मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है. संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला. प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है.’

homeuttar-pradesh

मां गंगा को फूल, सूर्य को अर्ध्य और… राष्ट्रपति ने संगम में लगाई डुबकी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों