माइनस 50 डिग्री टेंपरेचर में भी नहीं होगी भारतीय सैनिकों को कोई परेशानी, कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री ने तैयार किए स्पेशल ग्लव्स

0
माइनस 50 डिग्री टेंपरेचर में भी नहीं होगी भारतीय सैनिकों को कोई परेशानी, कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री ने तैयार किए स्पेशल ग्लव्स


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

कई ऐसे इलाके हैं जहां पर टेंपरेचर माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है.ऐसी ठंडी जगहों पर सेना के जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. भारतीय जवानों के लिए कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री द्वारा स…और पढ़ें

X

हिमक्लोज ग्लब्स

कानपुर: देश भर में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर टेंपरेचर माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है. ऐसे इलाकों में भी हमारे देश के जवान हमारी रक्षा करने के लिए तैनात रहते हैं. ऐसी ठंडी जगहों पर सेना के जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जवानों की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए भारतीय सेना के वरिष्ठ सैन्य अफसर ने कानपुर जाकर ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री में सेना की जरूरत के बारे में बताया था जिसमें कहा गया था कि फैक्ट्री द्वारा ऐसे ग्लव्स तैयार किए जाएं जो बेहद ठंडी जगह में सेना के जवान इस्तेमाल कर सकें. इसके बाद कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री द्वारा स्पेशल हिमक्लोज ग्लव्स तैयार किए गए हैं, जो भारतीय सेना द्वारा बेहद पसंद किए गए हैं और जल्द ही ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उनके लिए बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.

10 डिग्री से लेकर माइनस 50 डिग्री तक करेगा काम

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा तैयार किए गए यह ग्लव्स 10 डिग्री टेंपरेचर से लेकर – 50 डिग्री टेंपरेचर तक काम करेंगे. ऐसे में जवान इन्हें किसी भी टेंपरेचर पर आसानी से पहन सकेंगे. इसकी खासियत की बात की जाए तो यह तीन लेयर में बना हुआ है. इसलिए, इसको मौसम के हिसाब से सैनिक इस्तेमाल कर सकेंगे.

अफसर को बेहद पसंद आए हैं यह ग्लव्स

कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री के जीएम अनिल रंगा ने बताया कि भारतीय सेना के लिए यह स्पेशल ग्लव्स तैयार किए गए हैं. इसकी एक खेप भारतीय सैनिकों के लिए भेजी गई थी जो सैन्य अफसर द्वारा बेहद पसंद की गई है. जल्दी इसके लिए बड़े ऑर्डर भी हमें भारतीय सेवा से मिलने की उम्मीद है. इन ग्लव्स की खासियत की बात की जाए, तो -50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में भी यह सैनिकों को राहत देंगे. इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा में भी सैनिकों को इन दस्तानों में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसका सफल परीक्षण भारतीय सेना द्वारा कर लिया गया है.

यह है ग्लव्स की खासियत

इस ग्लव्स की खासियत की बात की जाए, तो यह तीन लेयर में बना हुआ ग्लव्स है जिसमें लेदर नायलॉन ,फर और फाइबर का इस्तेमाल हुआ है. इस दस्ताने को पहनने से सैनिकों को किसी प्रकार की स्किन एलर्जी नहीं होगी. दस्तानों की जो ग्रिपिंग है वह भी शानदार है. इसको पहनकर सैनिक अपने सारे काम कर सकेंगे. वह आसानी से अपनी उंगलियां चला सकेंगे. इसके साथ ही फायरिंग वगैरह सारे काम वह आसानी से कर सकेंगे. इनकी लाइफ की बात की जाए तो 2 साल तक यह दास्ताने इस्तेमाल में आ सकेंगे वहीं इनकी शेल्फ लाइफ 5 साल तक की है.

homeuttar-pradesh

इंडियन आर्मी के लिए तैयार की गई स्पेशल गलव्स, इस पर नहीं होता ठंड का असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों