माघ मेला लाया प्रयागराज में छात्रों के लिए कमाई का तरीका, रैपिडो बाइक्स की मदद से छापेंगे नोट, जानें पूरा प्लान
Last Updated:
Prayagraj news : माघ मेला 2026 इस बार छात्रों के लिए खास रहेगा. सरकार ने रैपिडो बाइक्स की सेवा देने वाली कंपनी के साथ करार किया है. इस करार का सीधा फायदा छात्रों को होगा. प्रशासन ने एमओयू साइन कर 28 पिकअप और ड्रॉप स्थान उपलब्ध करा दिया है.
प्रयागराज: माघ मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं के यातायात अनुभव को और सुगम बनाने के लिए रैपिडो बाइक्स की सुविधा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है. इस कार्य हेतु रैपिडो कंपनी से प्रशासन ने एमओयू साइन करते हुए उन्हें 28 पिकअप एवं ड्रॉप स्थान उपलब्ध कराये हैं जिनकी सूची निम्नवत है.
रैपिडो कंपनी जनपद में पढ़ रहे छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक सोर्सिंग कैंप इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 23-12-25, मंगलवार, को लगाने जा रही है जहां पर रैपिडो बाइक्स चलाकर पार्ट टाइम रोजगार पाने का अवसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रदान किया जाएगा. इच्छुक छात्र रैपिडो कंपनी के साथ रजिस्टर करते हुए रोजगार का अवसर पा सकेंगे. इसके दृष्टिगत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वहां प्रातः 11 बजे कैंप लगाने की अनुमति दी जा चुकी है. इसी क्रम में उसी दिन दोपहर 12 बजे आरटीओ लाइसेंसिंग ऑफिस, नैनी में भी एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल होंगी. जनपद के सभी इच्छुक युवा (लड़के एवं लड़कियां) रैपिडो कंपनी में रोजगार हेतु इस कैंप के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. सभी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं अन्य संबंधित डॉक्यूमेंट लेकर उपस्थित होना होगा.
पार्किंग सूची
* रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 6 नंबर तरफ
* 10 नंबर तरफ
* एक नंबर तरफ
* केपी इंटर कॉलेज कॉम्प.पूल पेट्रोल पंप के पास
* नेहरू पार्क
* कमला गेस्ट हाउस
* हवाई अड्डे पर प्रीपेड टैक्सी बूथ
* रामबाग रेलवे स्टेशन, प्रयाग स्टेशन, सूबेदार गंज स्टेशन, छिवाकी स्टेशन, नैनी स्टेशन, झूसी स्टेशन, फाफामऊ स्टेशन
* बलसन चौराहा
* बेला कछार बस स्टॉप
* सहसो
* चीनी मिल के पास
* बस स्टॉप झुंसी
* लेप्रसी चौराहा
* न्यू प्रयागम
* 17 नंबर पार्किंग
* ओल्ड जीटी
* टीपी लाइन पार्किंग
* सोहम आश्रम
* लोटस अस्पताल
* फोर्ट चौराहा
* ओल्ड यमुना ब्रिज
* आईईआरटी
* भारद्वाज मार्ग
* नाग वासुकी बजरंगदास पार्किंग सेक्टर 2ए पार्किंग
* ड्रॉप – सेल्फी प्वाइंट अरैल