मात्र 10-25 हजार में शुरू करें खुशबू वाला ये शानदार बिजनेस! घर बैठे होगी मोटी कमाई

0
मात्र 10-25 हजार में शुरू करें खुशबू वाला ये शानदार बिजनेस! घर बैठे होगी मोटी कमाई


Last Updated:

Profitable Business Idea for Farmers: नौकरी की तलाश छोड़कर खुद का मालिक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए परफ्यूम का व्यापार गेम-चेंजर साबित हो सकता है. बहुत कम कच्चे माल और आसान तकनीक के साथ तैयार होने वाला यह प्रोडक्ट आज के समय में हर वर्ग की जरूरत बन चुका है. एक्सपर्ट डॉ. भक्ति विजय शुक्ला से जानिए इत्र बनाने की बारीकियों से लेकर उसकी ब्रांडिंग और ऑनलाइन सेल तक की सारी जानकारी जो एक शुरुआती उद्यमी के लिए जानना बेहद जरूरी है.

कानपुर: अगर आप कम पैसों में कोई अच्छा और टिकाऊ बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इत्र (परफ्यूम) का व्यवसाय आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इस काम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे अपने घर के एक छोटे से हिस्से से शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बड़े ब्रांड के रूप में विकसित कर सकते हैं. इत्र बनाने के लिए आपको किसी बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती. करीब 10 हजार से 25 हजार रुपये के शुरुआती बजट में आप कच्चा माल खरीदकर अपना काम शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको मुख्य रूप से बेस ऑयल, खुशबू वाले एसेंस, बोतलें और बेहतर पैकेजिंग सामग्री की आवश्यकता पड़ती है.

ऐसे तैयार होती है इत्र की खास खुशबू
इत्र बनाने की प्रक्रिया तकनीकी जरूर है, लेकिन बहुत कठिन नहीं है. सबसे पहले बेस ऑयल में अपनी पसंद के फ्रेगरेंस ऑयल (सुगंधित तेल) को एक निश्चित अनुपात में मिलाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को कुछ दिनों तक सेट होने के लिए एक सुरक्षित जगह पर रखा जाता है, ताकि खुशबू पूरी तरह से ऑयल में रच-बस जाए. जब खुशबू परिपक्व हो जाती है, तब इसे आकर्षक छोटी बोतलों में भरकर पैक कर दिया जाता है. आप अपनी खुद की ब्रांडिंग और लेबलिंग करके इसे बाजार में उतार सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कम निवेश में शुरू करें ये 5 सुपरहिट बिजनेस! हर महीने होगी मोटी कमाई, गांव-शहर हर जगह है जबरदस्त डिमांड

एक बिजनेस और कमाई के अनेक रास्ते
इत्र के इस व्यवसाय में आपके पास केवल परफ्यूम तक सीमित रहने की मजबूरी नहीं है. आप इसी सेटअप के साथ रूम फ्रेशनर, कार फ्रेशनर, अगरबत्ती के लिए खुशबू और अरोमा ऑयल जैसे कई अन्य प्रोडक्ट भी तैयार कर सकते हैं. शहरों में आजकल नेचुरल और अरोमा प्रोडक्ट्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिससे आपके पास ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग तैयार हो जाता है. एफएफडीसी (FFDC) की डायरेक्टर डॉ. भक्ति विजय शुक्ला का कहना है कि भारत में इत्र बनाने की विरासत सदियों पुरानी है और आज वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में भारी उछाल आया है.

डिजिटल मार्केटिंग से पहुंचाएं घर-घर अपनी पहचान
आज के समय में किसी भी नए बिजनेस को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा हथियार है. आप इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट्स की आकर्षक फोटो और वीडियो डालकर सीधे ग्राहकों तक पहुंच बना सकते हैं. इसके अलावा, शुरुआती दौर में स्थानीय दुकानों और कॉस्मेटिक स्टोर्स पर सप्लाई देकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है. इत्र का यह बिजनेस कम लागत, आसान प्रक्रिया और हाई-प्रॉफिट मार्जिन वाला एक बेहतरीन अवसर है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *