मिल्कीपुर में अयोध्या की हार का बदला लेगी BJP? 414 बूथों पर वोटिंग जारी

0
मिल्कीपुर में अयोध्या की हार का बदला लेगी BJP? 414 बूथों पर वोटिंग जारी


Last Updated:

Milkipur Upchunav 2025 Voting LIVE: अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से मतदान जारी है और शाम के 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी. मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी …और पढ़ें

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदान आज.

हाइलाइट्स

  • अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज वोटिंग है.
  • मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर समाजवाटी पार्टी की तरफ से अजीत प्रसाद उम्मीदवार हैं.
  • मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की तरफ से चंद्रभान पासवान मैदान में हैं.

मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 वोटिंग लाइव: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव है. विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. बता दें कि अयोध्या के मौजूदा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा विधायकी छोड़ने पर यह सीट खाली हुई है. मिल्कीपुर उपचुनाव में मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. एक तरफ समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद और भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान के बीच है. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

  • मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 74 पर सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा सपा के बूथ एजेंट के खिलाफ जबरन रेड कार्ड जारी किया है. चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो.
  • मिल्कीपुर में मतदान की प्रक्रिया जारी है. इनायत नगर क्षेत्र में पिंक बूथ पर अयोध्या प्रसाद ने डाला पहला वोट. अयोध्या के विकास और मिल्कीपुर के विकास को प्राथमिकता देते हुए किया मतदान. 1000 से ज्यादा मतदाता इनायतनगर के पिंक बूथ पर करेंगे मतदान. लगातार मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह. तेजी के साथ बूथों पर बढ रहे हैं मतदाता.









प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) साइकिल
चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) कमल
राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा
सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिस्ट) आरी
संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) केतली
अरविन्द कुमार हाथ गाड़ी
कंचनलता द्वार घंटी
भोलानाथ अंगूठी

  • मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. उपचुनाव में कुल 225 मतादन केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 414 बूथ हैं. इसमें से 5 क्रिटिकल बूथ हैं. उपचुनाव में कुल 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता हैं. जिनमें से पुरुष मतदाता 1,92,984 मतदाता हैं. जबकि महिला मतदाता 1 लाख 77 हजार 838 हैं. वहीं 4811 मतदाता युवा हैं.
  • मिल्कीपुर उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. करीब 3 लाख 70 हजार मतदाता मतदान करेंगे. मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद और भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है.

मिल्कीपुर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत एहम है. लोकसभा चुनाव में अयोध्या में मिली हार के जख्म का मरहम बन सकता है मिल्कीपुर उपचुनाव और यही वजह है कि बीजेपी मिल्कीपुर का उपचुनाव बहुत दमखम से लड़ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मिल्कीपुर का मोर्चा संभाले हुए थे. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाल रखा था. मिल्कीपुर में डिंपल यादव ने भी प्रचार किया था.

homeuttar-pradesh

मिल्कीपुर में अयोध्या की हार का बदला लेगी BJP? 414 बूथों पर वोटिंग जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *