मुझे डीएम ने बंधक बनाने की कोशिश की… सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का आरोप

0
मुझे डीएम ने बंधक बनाने की कोशिश की… सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का आरोप


Last Updated:

City Magistrate Alankar Agnihotri Resignation: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद बवाल मच गया है. वहीं डीएम के पास हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जिलाधिकारी आवास के बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने अपने आवास के अंदर उनको बंधक बनाने की कोशिश की.

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा.

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद बवाल मच गया है. वहीं डीएम के पास हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जिलाधिकारी आवास के बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने अपने आवास के अंदर उनको बंधक बनाने की कोशिश की. बता दें कि कुछ देर पहले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री डीएम आवास के अंदर गए थे. इस्तीफा की कॉपी लेकर अलंकार अग्निहोत्री आवास के अंदर गए थे. अलंकार अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि वह 2 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली करेंगे. यहां पढ़ें पल-पल के अप़डेट्स…

Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री 2 घंटे में खाली करेंगे आवास
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बेहद गंभीर आरोप. जिलाधिकारी आवास के बाहर निकलते ही बेहद गंभीर आरोप लगाया. जिलाधिकारी पर अपने आवास के अंदर बंधक बनाने का आरोप लगाया. कुछ देर पहले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री डीएम आवास के अंदर गए थे. इस्तीफा की कॉपी लेकर अलंकार अग्निहोत्री आवास के अंदर गए थे. 2 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली करेंगे.

Alankar Agnihotri Live: अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदर ने अपने समर्थन में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में बड़ी घटना है. क्योंकि कितने अरमान से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाएं पास की होंगी. तब कहीं जाकर वह इस पद तक पहुंचे होंगे. लेकिन आज जाकर उनके हृदय को यूपी सरकार ने इतना व्यथित कर दिया कि वह यूपी सरकार का अंग रहने में हिचक महसूस करने लगे. इसीलिए उन्हें आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा है. उन्होंने कहा है कि इससे सरकार को इस बात का अनुमान लगाना चाहिए कि सनातन धर्म में गुरुओं की महत्ता कितनी गहरी है और शंकराचार्य के के प्रति समाज में कितना सम्मान है. शंकराचार्य ने कहा है कि यद्यपि हमें दुख है कि उन्हें अपना पद का त्याग करना पड़ा.

Alankar Agnihotri Live: डीएम के ऑफिस पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने इस्तीफा की हार्ड कॉपी लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे. अलंकार अग्निहोत्री जिलाधिकारी के आवास पर हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे हैं. 5 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद इस्तीफा पर निर्णय नहीं हुआ है. इसीलिए अलंकार अग्निहोत्री अपना इस्तीफा लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे हैं. अलंकार अग्निहोत्री ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश और डीएम को ईमेल के जरिए इस्तीफा भेजा था.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुझे डीएम ने बंधक बनाने की कोशिश की… अलंकार अग्निहोत्री का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों