मेरठ के युवा का अनोखा शौक, देश-विदेश के हर प्रकार के यूनिक सिक्कों का संग्रह
Last Updated:
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले तुषार्थ गर्ग के पास भारतीय सिक्कों के साथ-साथ विदेशी सिक्कों का भी अनोखा खजाना मौजूद हैं. जिसके माध्यम से वह विशेष पहचान बना चुके हैं.
अभी तक आपने एक पैसे, दो पैसे, अठन्नी, चवन्नी सहित विभिन्न प्रकार के भारतीय सिक्के और नोटों का संग्रह देखा होगा. इसके प्रति लोगों में काफी क्रेज रहता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले तुषार्थ गर्ग के पास भारतीय सिक्कों के साथ-साथ विदेशी सिक्कों का भी अनोखा खजाना मौजूद हैं. जिसके माध्यम से वह विशेष पहचान बना चुके हैं. ऐसे में लोकल -18 की टीम द्वारा तुषार्थ गर्ग से खास बातचीत गई.
12 साल से करते आ रहे हैं सिक्कों का काम
तुषार्थ गर्ग ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही सिक्कों को एकत्रित करने का शौक है. ऐसे में 12 साल पहले उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी विभिन्न प्रकार के सिक्कों को एकत्रित करना शुरू कर दिया. जिसमें की आज उनके पास विभिन्न ऐसे सिक्कों का संग्रह मौजूद है. जो की सीमित मात्रा में जारी किए गए हैं. इन सिक्कों के संग्रह की अगर बात की जाए तो भगवान से लेकर विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों पर जारी किए गए सिक्के भी उनके पास मौजूद हैं.
इन देशों के सिक्कों का है अनोखा संग्रह
तुषार्थ गर्ग ने बताया कि देश के साथ-साथ विदेश में भी जो रिरर सिक्के जारी किए जाते हैं. उन्हें वह खरीद लेते हैं. उनके पास वर्तमान समय में रिपब्लिक ऑफ चाड द्वारा जारी किया गया डायनासोर का सिक्का भी मौजूद है. इसी तरह से रिपब्लिक आफ कैमरुन द्वारा साल 2025 में ही महाकाल का सिक्का जारी किया गया था. जो की सीमित मात्रा में जारी किए गए थे. इसी तरह से 20 से अधिक वाले महात्मा बुद्ध, मास्क वाले हनुमान जी एवं अन्य प्रकार के जो सिक्के विदेश में जारी किए गए हैं. ऐसे 100 से अधिक सिक्के मौजूद हैं.वहीं भारत सरकार द्वारा भी जो विभिन्न त्योहारों पर सिक्के जारी किए जाते हैं. उन सभी को भी वह खरीद लेते हैं.देश भर में इसको लेकर बड़ी-बड़ी प्रदर्शनी भी हर साल आयोजित होती रहती है. जिसमें अनोखे संग्रह को एकत्रित करने वाले लोग ही प्रतिभाग करते हुए दिखाई देते हैं. इन सिक्कों को खरीदने के प्रति भी लोगों में काफी जिज्ञासा देखने को मिलती है. जिनकी भारी कीमत भी वह लोग चुकाने को तैयार रहते हैं.