मेरठ में गैंगरेप पीड़िता की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज, प्रेमी ने बुलाकर दोस्तों से करवाया था रेप

0
मेरठ में गैंगरेप पीड़िता की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज, प्रेमी ने बुलाकर दोस्तों से करवाया था रेप


Last Updated:

मेरठ के बहसूमा में दरिंदगी की शिकार नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आरोप है कि प्रेमी अनुज ने किशोरी को बंधक बनाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया और उसे शराब पिलाई. इस खौफनाक वारदात और आरोपियों की धमकी से आहत होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिजनों ने अन्य सहयोगियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

मेरठ में नाबालिग से गैंगरेप.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. थाना बहसूमा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोप है कि पीड़िता के प्रेमी ने उसे बहाने से घर बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस खौफनाक वारदात से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था.

बंधक बनाकर किया गया गैंगरेप
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत पर जा रही थी, तभी गांव के ही अनुज कुमार नाम के युवक ने उसे जबरन अपने घर खींच लिया. आरोप है कि वहां पीड़िता को नशीला पदार्थ/शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया. दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

धमकी से डरकर उठाया आत्मघाती कदम
आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वह काफी डरी हुई थी. आरोपियों की धमकी और लोक-लाज के डर से उसने जहर खा लिया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे मवाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. शनिवार को इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
लड़की की मौत के बाद गांव में तनाव और हड़कंप का माहौल है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्य आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, परिजनों ने अनुज के परिवार वालों और गांव के कुछ अन्य युवकों पर भी साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मेरठ में गैंगरेप पीड़िता की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों