मेरठ लाइव मर्डर : क्या यूपी पुलिस का खौफ नहीं रहा? जो बेखौफ मर्डर कर वीडियो वायरल कर दिया, 50 घंटे बाद भी फरार
Last Updated:
Meerut Viral Video News: मेरठ के लोहिया नगर इलाके में 25 वर्षीय आदिल उर्फ रेहान की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपियों का बाइक पर घूमते हुए वायरल वीडियो पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन 50 घंटे बाद भी अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है.
Meerut News: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज रेहान हत्याकांड के मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में आरोपियों को बाइक पर खुलेआम घूमते और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए देखा जा सकता है. पुलिस अब इसी वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की खोज में लगी है. हालांकि, घटना के 50 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को किसी भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है.
इलाके के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है ताकि आरोपी जल्दी पकड़े जा सकें. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक आरोपी जुलकमर आदिल को जमीन पर गिरा कर पिस्तौल से कई गोलियां मार रहा है, जिस दौरान वह बिल्कुल भी डरता हुआ नजर नहीं आता. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से मिले सबूतों की जांच जारी है. फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से देख रही है.
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि दो टीम मामले की जांच कर रही हैं और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या के पीछे केवल मुखबिरी नहीं, बल्कि कुछ अवैध संबंध भी हो सकते हैं। आदिल के निजी संबंधों को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसे पुलिस गंभीरता से देख रही है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें