मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन, ये 45 मिनट सबसे शुभ, इस चीज पर रखें काबू

0
मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन, ये 45 मिनट सबसे शुभ, इस चीज पर रखें काबू


Last Updated:

कल क्या होगा, अगर इसका पूरा लेखा-जोखा आज ही कोई बात दे तो कितना अच्छा हो. हमारा राशिफल हमें यही बताता है. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. साझेदारी वाले बिजनेस में लाभ मिलेगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि पंचमी और पक्ष शुक्ल है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.57 मिनट तक रहेगा.

मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन आर्थिक नजरिए से अच्छा रहेगा. साझेदारी वाले बिजनेस में लाभ मिलेगा. खर्चों पर लगाम रखें, वरना जेब खाली हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. रिश्तों में आज गलतफहमियां दूर होंगी. समझौते हो सकते हैं. बातचीत में मिठास रखें. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि पंचमी है और नक्षत्र पंचमी है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 6.53 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 6.16 मिनट शायकाल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.57 मिनट तक रहेगा. कोई नए काम का उद्घाटन कर सकते हैं, जो लंबे समय तक फायदा देगा. अशुभ समय राहुकाल 4.50 से 6.16 तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज सातवें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव दाम्पत्य, साझेदारी और जनसंपर्क के भाव में गोचर कर रहा है. आज का दिन रिश्ते, समझौते और सहयोग पर केंद्रित रहेगा. सही संवाद, संतुलन व व्यवहार से लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आज गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी बेवजह की बातों में नहीं उलझें. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. साझेदारी वाले बिजनेस में लाभ मिलेगा. नौकरी और करियर में टीम वर्क से सफलता मिलेगी. क्लाइंट या पब्लिक डीलिंग वाले कामों में लाभ होगा.

सेहत का रखें ध्यान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सेहत आज सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक थकान थोड़ा परेशान कर सकती है. शरीर और जोड़ों में हल्का दर्द संभव है. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और पर्याप्त आराम करें. यह आपके लिए लाभदायक होगा. नियमित योग और ध्यान करें. संभव हो तो थोड़ा पैदल भी चलें. पार्टनर और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अविवाहित लोगों के नए रिश्ते शुरू होने के संकेत हैं. घर में समांजस्य और शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों