यहां कौड़ी फेंककर मांगते हैं मुराद, ऐसा हो तो समझ लो जरूर पूरी होगी इच्छा!

0
यहां कौड़ी फेंककर मांगते हैं मुराद, ऐसा हो तो समझ लो जरूर पूरी होगी इच्छा!


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Bahraich: हर जगह की अपनी मान्यताएं होती हैं. बहराइच में एक स्थान ऐसा है जहां पर सभी धर्म के लोग अपनी मुराद लेकर आते हैं. यहां परंपरा है कौड़ी फेंकने की जो ऊपर बने गुंबद के कलश पर टिक गई तो मनोकामना जरूर पूरी हो…और पढ़ें

X

कौड़ी को लेकर इस स्थान पर है मान्यता लोग कलश पर निशाना लगाकर मांगते हैं मुराद!

बहराइच. कुछ स्थान ऐसे होते हैं जहां धर्म की दीवार आड़े नहीं आती. यहां की प्रसिद्धि इतनी होती है कि सभी धर्मों के लोग माथा टेकने और अपनी मुराद पूरी कराने आते हैं. ऐस ही एक जगह जिले में भी है. बहराइच जिले में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह हजारों वर्ष पुरानी है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों के लोग अपनी मुरादें मांगने आते हैं.

इस मजार शरीफ के ऊपर बने गुंबद पर एक कलश स्थापित है, जिस पर लोग कौड़ी फेंककर अपनी इच्छाएं पूरी होने की कामना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि जिसकी फेंकी गई कौड़ी कलश पर टिक जाती है, उसकी मुराद जरूर पूरी होती है.

क्या है मान्यता
दरगाह में मजार शरीफ के पीछे एक बेंच पर सैकड़ों कौड़ियां रखी होती हैं, जहां से लोग 10 से 20 रुपये में इन्हें खरीद सकते हैं. खरीदी गई कौड़ी को गुंबद के ऊपर बने कलश की ओर फेंककर मुराद मांगी जाती है. हालांकि, बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनकी कौड़ी सीधे कलश पर पड़ती है. कहती है कि जिसकी कौड़ी कलश पर लग जाती है उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है.

कानपुर से आती हैं कौड़ी
यह परंपरा सदियों पुरानी है. पहले लोग नदियों से कौड़ियां लाकर इस रीति को निभाते थे, लेकिन अब नदियों में कौड़ियां मिलना मुश्किल हो गया है. इस कारण कानपुर से कौड़ियां मंगवाकर दरगाह में बेची जाती हैं. दरगाह में कौड़ी बेचने वाले दुकानदार फैजान बताते हैं कि वे कानपुर से कौड़ियां खरीदकर यहां लाते हैं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराते हैं.

सदियों से चली आ रही परंपरा
गुंबद में कलश लगे स्थान के तीनों तरफ जाली लगी हुई है ताकि कौड़ी इधर-उधर न जाए, लेकिन कई बार फिर भी कौड़ियां इधर-उधर गिर जाती हैं. इसके बावजूद, आस्था और विश्वास के साथ यह परंपरा आज भी जारी है. लोग आते हैं और अपनी इच्छा कहकर कोशिश जरूर करते हैं. भले उनकी कौड़ी जगह पर न जाए फिर भी वे अपनी तरफ से प्रयास कम नहीं करते.

homeuttar-pradesh

यहां कौड़ी फेंककर मांगते हैं मुराद, ऐसा हो तो समझ लो जरूर पूरी होगी इच्छा!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों