यातायात नियमों का पालन करने वालों देते हैं आशीर्वाद, न करने वालों को चेतावनी, कुछ इस तरह कर रहे लोगों को जागरूक
Last Updated:
Road safety: अमेठी जिले में एक शख्स जिनकी अगुवाई मे इस अभियान को और बेहतर किया जा रहा सड़क सुरक्षा के लिए अनोखे तरीके से जागरूक करने वाले की शख्स की हम बात कर रहे हैं उनका नाम धर्म प्रकाश कौशल है धर्म प्रकाश कौशल आज 3 वर्षों कें अधिक समय से हर बार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हैं समय-समय पर लोगों को पंपलेट देते हैं.
अमेठी: पूरे देश में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है. लोकल 18 के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां आम जनता तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि लोग नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें.
तीन साल से बांट रहे पंपलेट
सड़क नियम पालन करने वाले को देते हैं आशीर्वाद
धर्म प्रकाश कौशल सड़क सुरक्षा के लिए अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक करते नजर आते हैं सड़क पर अलग-अलग चौराहे सार्वजनिक स्थानों या फिर सर्वाधिक यातायात के लिए जाने वाले मार्ग पर वे लोगों को यमराज बनकर जागरुक करते हैं जिन लोगों ने सीट बेल्ट हेलमेट या फिर सड़क सुरक्षा नियम का पालन किया वह उन्हें आशीर्वाद देते हैं कि वह दीर्घायु और अन्य लोगों को भी प्रेरणा देकर नियमों का पालन करें वही जो लोग नियमों का पालन करते नजर नहीं आते उनके लिए वह यमराज की तरह चेतावनी भी देते हैं कि यदि उन्होंने नियम का पालन नहीं किया तो प्राण पखेंडू उड जाएंगे.
सड़क सुरक्षा है जीवन रक्षा
धर्म प्रकाश कौल ने लोकल18 से कहा कि सड़क नियमों को पालन करने से हर कोई सुरक्षित रहता है साथ ही बिना हेलमेट के गाड़ी बिल्कुल न चलाएं. इससे हमारे जीवन मैं खुशी अधिक आएगी हम हादसे से बच पाएंगे और हमारे अंदर एक जागरूकता होगी. कहा कि रील बनाने के चक्कर में हम यातायात नियम की धज्जियां उड़ा देते हैं उन्होंने कहा कि हमारे लिए पहले हमारा जीवन जरूरी है उन्होंने यहां भी कहा कि हम 3 साल से ऐसे ही अनोखे ढंग से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करते हैं लोग सेट वेट लगे हेलमेट पहने नशे में वहां ना चलाएं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें