यूपी का यह छोटू सा रेलवे स्टेशन भी बन रहा है खास, क्योंकि…
Last Updated:
यूपी का यह छोटा सा रेलवे स्टेशन अलग पहचान बनाने जा रहा है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां से भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है. इस तरह जल्द ही जहां से सफर करने वाले यात्रियों को शानदार सुविधाएं मिलने वाली हैं.
आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेशन हो रहा है तैयार.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश का यह छोटा सा रेलवे स्टेशन भी खास बनने जा रहा है.क्योंकि यहां से उत्तर, दक्षिण और पश्चिम की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलती हैं. यानी देश के कई प्रमुख शहरों के लिए यहां से ट्रेन पकड़ी जा सकती है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां से भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है. इस तरह जल्द ही जहां से सफर करने वाले यात्रियों को शानदार सुविधाएं मिलने वाली हैं.
यह मऊ जंक्शन स्टेशन है, जिसका रिडेवलपमेंट अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है. इसका उद्देश्य स्टेशन को अधुनिक, सुविधाजनक और यात्रियों के लिए अनुकूल बनाना है. इस पर 52.65 करोड़ रुपये आने का अनुमान है. इस बदलाव से स्टेशन को भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जा रहा है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र होने के कारण देश के कई प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और जयपुर से सीधा जुड़ा हुआ है. इस स्टेशन से रोजाना 44 मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं, इस वजह से यात्रियों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है.
पूर्वी यूपी का खास है यह रेलवे स्टेशन.
रिडेवलपमेंट के तहत स्टेशन भवन को बेहतर किया जा रहा है. एंट्री और एग्जिट को आधुनिक रूप में तैयार किया गया है. साथ ही, स्टेशन परिसर में बेहतर वेटिंगहाल आधुनिक शौचालय, बैठने की खास व्यवस्था और नए साइनेज लगाए जा रहे हैं. जिससे यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिल सके. प्लेटफार्मों की लंबाई और इनकी उंचाई बढ़ाई जा रही है. लेवल प्लेटफार्म के रूप में विकसित किया गया है , जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी होगी.
इसके साथ ही प्लेटफामर् पर ग्रेनाइट, धूप और बारिश से बचाव के लिए शेल्टर तथा एक प्लेटफार्म से दूसरे तक जाने के लिए12 मीटर चौड़ा ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए 2 लिफ्ट और 4 एस्क्लेटर भी लगाए जा रहे हैं. इस रिडेवलपमेंट के बाद मऊ जंक्शन न केवल आकर्षक और सुविधाजनक बनेगा, बल्कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भी व्यवस्था मैनेज रहेगी.