यूपी के 45 जिलों में आज होगी बारिश, तापमान में आएगी भारी कमी,IMD का अलर्ट जारी

0
यूपी के 45 जिलों में आज होगी बारिश, तापमान में आएगी भारी कमी,IMD का अलर्ट जारी


Last Updated:

UP Weather Today: होली के बाद यूपी का मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में तेजी से उछाल आया है. लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर स…और पढ़ें

यूपी में कहीं धूप तो कहीं बारिश लजे दौर आएगा नजर

हाइलाइट्स

  • यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी.
  • प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा.
  • तापमान में 2-3 डिग्री की कमी संभव.

वाराणसी: मार्च के महीने में एक तरफ सूर्य भगवान की तपिश तो दूसरी तरफ गरज चमक के साथ बारिश का दौर भी जारी है. बीते 2 दिनों से यूपी के अलग-अलग जिलों में मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, रविवार को भी बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से फिर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IMD के मुताबिक 16 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. पूर्वानुमान है कि प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है, जिसमें कौशाम्बी, चित्रकुट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, मैनपुरी, झांसी, कन्नौज, इटावा, कांसगंज, बदायूं, अलीगढ़, संभल, आगरा और मथुरा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 17 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा.






शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 35.0/20.0 146
आगरा 35.4/17.9 70
कानपुर 34.0/17.6 92
मेरठ  33.2/17.6 84
वाराणसी  37.4/19.7 97

तापमान में आएगी कमी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 48 घंटे के बाद यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश का असर दिखाई देगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में कमी देखने को मिलेगी.

प्रयागराज सबसे गर्म जिला

यूपी के कई जिलों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में तेजी से उछाल आया है. लखनऊ स्थित मौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अयोध्या में सबसे कम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जो शुक्रवार की अपेक्षा 1.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड हुआ.

homeuttar-pradesh

यूपी के 45 जिलों में आज होगी बारिश, तापमान में आएगी भारी कमी,IMD का अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *