यूपी के इस गांव में विजयादशमी के बाद मनाया जाता है दुर्गा पूजा, जानें वजह
Last Updated:
Amethi News:अमेठी के कटारी गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव विजयदशमी के बाद मनाया जाता है. यह परंपरा तब शुरू हुई जब महामारी के प्रकोप के दौरान 15 दिनों की पूजा से महामारी समाप्त हो गई.
अमेठी: वैसे तो हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा की परंपरा सिर्फ नवरात्रि की स्थापना से लेकर महानवमी तक ही होती है, लेकिन अमेठी के कटारी गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव विजयदशमी के बाद से मनाया जाता है. इसके पीछे खास परंपरा है कि गांव में जब महामारी का प्रकोप आया तो गांव के लोगों ने मां भवानी की 15 दिनों तक पूजा की. विजयदशमी के बाद से 15 दिनों की पूजा के बाद धीरे-धीरे यह महामारी समाप्त हो गई. इसके बाद से यहां पर यह परंपरा बन गई और विजयदशमी के बाद से ही यहां पर मां भवानी की पूजा आज भी की जाती है.
अलग-अलग थीम पर हैं पंडाल
पूर्णिमा के बाद होता है मूर्ति विसर्जन
अमेठी जिले के इस गांव के भक्त हरिओम कौशल बताते हैं कि यहां हर वर्ष दशहरे के बाद से पूजा अर्चना कि जाती है. समाज के सौहार्द पूर्ण वातावरण लोगों के स्वस्थ निरोगी होने के कामना के लिए यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है और हम सब पूर्णिमा के बाद विर्सजन करते हैं.