यूपी के इस मंदिर में होली के बाद लगता है खास मेला, यहां शादी से लेकर पुत्र प्राप्ति की मन्नत होती है पूरी!
Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद में 400 साल पुराने हुल्का देवी मंदिर में होली के बाद बसौड़ा मेला शुरू हो गया है. जिन लोगों की शादी नहीं होती है उनकी मनोकामना भी यहां पूरी होती है.15 दिन का मेला यहां पर शुरू हो गया है….और पढ़ें
यहां शुरू हुआ बसौड़ा मेला।
हाइलाइट्स
- मुरादाबाद में हुल्का देवी मंदिर में 15 दिन का मेला शुरू हुआ.
- मंदिर में शादी और पुत्र प्राप्ति की मन्नतें पूरी होती हैं.
- दूर-दराज से भक्त मन्नतें मांगने आते हैं.
पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद: होली के बाद अब कपूर कंपनी पुल के नीचे हुल्का देवी मंदिर में बसौड़ा मेला शुरू हो गया है. 15 दिन तक चलने वाले इस मेले में सुबह 6 बजे से लोग मंदिर में पहुंचने लगते हैं और शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है. इस मंदिर में विवाह के बाद पहली होली मनाकर हुल्का देवी के दर्शन करने आते हैं. साथ ही यहां संतान के निरोगी रहने के लिए मन्नत मांगने पुत्र प्राप्ति की मन्नत और शादी की मन्नत को लेकर आस्था जुड़ी है. इसको लेकर प्रतिदिन भारी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी मनोकामना मांग रहे हैं.
400 बर्ष पुराना है मंदिर
मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद गोस्वामी ने बताया कि मैं जन्म से ही इस मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहा हूं. यह मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना है. इसके साथ ही मंदिर की आस्था है कि यहां पर जो लोग भी माता से अपनी मनोकामना लेकर आते हैं कि उनकी शादी हो जाए, उनके बच्चे हो जाएं, पुत्र प्राप्ति हो या फिर कोई अन्य समस्या हो सभी तरह के लोग यहां मनोकामना मांगने आते हैं. जिन लोगों की शादी नहीं होती है उनकी मनोकामना भी यहां पूरी होती है. इसके साथ ही अब यह 15 दिन का मेला यहां पर शुरू हो गया है. जिसमें दूर-दराज के भक्त आ रहे है और अपनी-अपनी मनोकामना मांग रहे हैं.
दूर-दूर से आते हैं भक्त
मंदिर में माता के दर्शन करने आए भक्त संदीप गुप्ता ने बताया कि मैं पिछले 10 से अधिक वर्षों से यहां पर आ रहा हूं. यहां पर होली के बाद यह मेला शुरू हो जाता है. जिसमें जिसमें हम ज्यादातर ब्राह्मण और बनिए प्रतिभाग करते हैं. इसके साथ ही इस मेले में दूर दराज से लोग आते हैं और मुरादाबाद मंडल से भी लोग यहां पर पहुंचते हैं और यहां पहुंच कर अपनी अपनी मनोकामना मांगते हैं. माता रानी हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी करतीं है.
Moradabad,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 07:47 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.