यूपी न्यूज लाइवः लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में कुल्हाड़ी से काट डाला

0
यूपी न्यूज लाइवः लखनऊ में पति ने की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में कुल्हाड़ी से काट डाला


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को क्रेन की मदद से निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

Zoom

यूपी न्यूज लाइवः उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक और आपराधिक घटनाओं के बारे में जानने के लिए न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें. यहां पर आपको सूबे के सभी जिलों की तमाम खबरों के बारे में पता चलता रहेगा. आप यहां पर हर पल का अपडेट्स ले सकते हैं.

मकान मालिक के घर में मिली लड़की की लाश
लखनऊ के ठाकुरगंज में संदिग्ध हालातों में किशोरी की मौत का मामला. मृत किशोरी के परिजनों और इलाकाई लोगों ने देर रात काटा हंगामा. मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर किशोरी के मकान मालिक के बेटे राघव पर हत्या की एफआईआर दर्ज. एफआईआर दर्ज होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने किशोरी का शव पुलिस को सौंपा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ़ होगी किशोरी की मौत की वजह. मकान मालिक के घर में मिला था साफ़,सफाई करने वाली किशोरी का शव.

लखनऊ में पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशेबाज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. घरेलू विवाद में राजेश रावत ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी की हत्या की. हत्या को अंजाम देकर मौके से भागा आरोपी पति. आरोपी की तलाश में जुटी थाना निगोहां पुलिस. देर रात निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव की घटना.

पीलीभीत में मजदूरों से भरी बस पलटी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर पलट गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को क्रेन की मदद से निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. गुड़गांव से लगभग 50 मजदूरों को लेकर बस लखीमपुर जा रही थी. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. गजरौला थाना क्षेत्र के कैंच गांव के पास हादसा हुआ है.

आगरा में फैक्ट्री में लगी आग
आगरा जिले में जूते बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. संकरी गली में जूते की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. थाना लोहामंडी क्षेत्र के खाती पाड़ा का मामला.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *