यूपी पंचायत चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, ऐसे तय होगा OBC का आरक्षण, बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग
Last Updated:
UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने हाई कोरिट को सूचित किया कि अब चुनाव से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया जाएगा. इस आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही सीटों का आरक्षण तय होगा.
यूपी पंचायत चुनाव 2026
यूपी पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया है कि चुनाव से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया जाएगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही सीटों का आरक्षण तय होगा.
दरअसल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी. जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. अब सरकार का यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में उठाया गया है, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समर्पित आयोग का होना अनिवार्य बताया गया है.
क्या है पूरा माजरा?
बता दें कि यूपी में ओबीसी कमीशन का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में समाप्त हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर अक्टूबर 2026 तक कर दिया. इसी के खिलाफ याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी. याचिकाकर्ता के वकील मोती लाल यादव का कहना है कि यदि आयोग का तीन साल का मूल कार्यकाल खत्म नहीं हुआ होता, तो वही आरक्षण का सर्वे कर सकता था. अब नया समर्पित आयोग पिछड़ों का ‘रैपिड सर्वे’ करेगा. इस सर्वे के जरिए ही पिछड़ों की वास्तविक आबादी का पता लगाया जाएगा और उसी के अनुसार सीटों का आरक्षण लागू होगा.
आगे खबर जारी है…..
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.