यूपी में 5 आईएएस अफसरों का तबादला, UP लोक सेवा आयोग के सचिव बने गिरिजेश त्यागी

0
यूपी में 5 आईएएस अफसरों का तबादला, UP लोक सेवा आयोग के सचिव बने गिरिजेश त्यागी


Last Updated:

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. इसमें कई आईएएस अफसर प्रतीक्षारत थे. बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने हाल ही में आईएएस अफसरों के तबादले किए थे.

Zoom

यूपी में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस गिरिजेश कुमार त्योगी को यूपी लोक सेवा आयोग में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गुंजन द्विवेदी को स्वास्थ्य भारत मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है. आईएएस गुंजन द्विवेदी फिलहाल प्रतीक्षारत चल रही थीं. वहीं आईएएस रत्नेश सिंह को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. रत्नेश सिंह भी फिलहाल प्रतीक्षारत चल रहे थे.

IAS गिरिजेश त्यागी को यूपी लोक सेवा आयोग का बनाया गया सचिव
तबादले की बात करें तो आईएएस अशोक कुमार को विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि अशोक कुमार फिलहाल सचिव यूपी लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के पद पर तैनात थे. आईएएस गिरिजेश कुमार त्यागी को यूपी लोक सेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.

IAS अनिता वर्मा को राम मनोहर लोहिया विधि यूनिवर्सिटी की बनीं कुल सचिव
आईएएस गिरिजेश कुमार मौजूदा समय में विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और आरएमएल यूनिवर्सिटी के कुल सचिव के पद पर तैनात थे. आईएएस अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है. साथ ही उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ का कुल सचिव भी बना दिया गया है. मौजूदा समय में अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *