यूपी में चारों तरफ धुंध, हवाओं में घुला जहर, इन जिलों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, जानें आज का मौसम
Last Updated:
UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में चारों तरफ धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है. कई जिलों में स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. हवाओं में जहर घुल चुका है. वहीं आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है. बीते दो दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है. वहीं दिवाली पर भारी आतिशबाजी के कारण नोएडा, गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में एयर क़्वालिटी इंडेक्स बढ़ने से हवाओं में जहर घुल गया है. AQI का स्तर बढ़ने के कारण कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध भी दिखाई दे रही है.
आईएमडी से अनुसार बुधवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई देगी. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो मंगलवार की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा है. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मौसम सामान्य ही रहेगा. हालांकि एयर क़्वालिटी इंडेक्स बढ़ने के कारण सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों को समस्या हो सकती है. यहां भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.
इसके अलावा झांसी, ललितपुर, मेरठ, वाराणसी, अयोध्या,आगरा, मथुरा,अलीगढ़, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर ,बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, कौशाम्बी, सहित अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि दोपहर के समय धूप का तीखापन गर्मी का अहसास कराएगी.
| शहर | एयर क़्वालिटी इंडेक्स |
| लखनऊ | 319 |
| नोएडा | 344 |
| वाराणसी | 180 |
| गाजियाबाद | 328 |
| आगरा | 244 |
| मेरठ | 327 |
(नोट-यह आकंड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के है.)

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें