यूपी में बारिश से गिरा 4 डिग्री तापमापन, वाराणसी में गर्मी से चल गए कूलर-एसी
Last Updated:
UP Weather Alert: यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में तेजी से उछाल आया है. लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी का सबसे गर्म जिला वाराणसी रहा. य…और पढ़ें
यूपी में लुढ़केगा तापमान
हाइलाइट्स
- यूपी में तापमान 2-4 डिग्री तक गिरेगा.
- 18 मार्च को 30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
- वाराणसी में तापमान 39.9 डिग्री पहुंचा.
वाराणसी: यूपी में मार्च के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है. ऐसे में मार्च के महीने में फिर तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आ गया है. मिली जानकारी क अनुसार यूपी में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की लगातार गिरावट आएगी. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.
IMD के मुताबिक सोमवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद 18 मार्च को यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. 19 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा. वहीं, 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा. जबकि 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है. साथ ही 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
| शहर | तापमान अधिकमत/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 36.9/21.8 | 163 |
| आगरा | 34.8/19.4 | 122 |
| कानपुर | 35.4/18.4 | 93 |
| मेरठ | 31.1/17.7 | 86 |
| वाराणसी | 39.9/21.6 | 101 |
(नोट – यह आंकड़ा रविवार का है)
तापमान में आएगी कमी
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 3 दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे फिर तापमान में उछाल आएगा.
वाराणसी सबसे गर्म जिला
यूपी के कई जिलों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में तेजी से उछाल आया है. लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी का सबसे गर्म जिला वाराणसी रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अयोध्या में सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जो शनिवार की अपेक्षा 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
Varanasi,Uttar Pradesh
March 17, 2025, 04:55 IST