यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में शीतलहर के आसार, कई जिलों में घटेगी विजिबिलिटी…दिसंबर में और बढ़ेगी सर्दी

0
यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में शीतलहर के आसार, कई जिलों में घटेगी विजिबिलिटी…दिसंबर में और बढ़ेगी सर्दी


UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में नवंबर का महीना जाते-जाते अभी और कंपकंपी बढ़ाएगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी भविष्यवाणी की है. अनुमान है कि अगले दो दिनों बाद यूपी में अधिकतम और न्यूनतम-दोनों ही तापमान में और गिरावट आएगी. इसके साथ ही कई शहरों में कोहरा भी अपना असर दिखाएगा. दिसंबर महीने में ठंड और बढ़ेगी तथा शीतलहर का प्रभाव प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आएगा. अनुमान है कि शुक्रवार को गाजियाबाद, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, गोरखपुर, महाराजगंज, सुल्तानपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाज़ीपुर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है.
30 नवंबर को बादलों की दस्तक
यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम बदलने वाला है. अनुमान है कि 30 नवंबर को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. 1 दिसंबर को भी मौसम इसी तरह रहेगा. आज (शुक्रवार) सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 11°C रहेगा. नोएडा में भी सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 11°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

दिसंबर में बढ़ेगी ठिठुरन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल अगले दो दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान में थोड़ा उछाल आएगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी. अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में इसका असर दिखेगा. ऐसे में अनुमान है कि दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *