यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर शुरू, कोहरे की चादर से ढके कई जिले, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी सर्दी
Last Updated:
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिसंबर से पहले ही ठंड ने दस्तक दे दी है. कई जिलों में कोहरा छाने लगा है और तापमान तेजी से गिर रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यूपी में शीतलहर और तेज होगी, जबकि लखनऊ समेत कई शहरों में पारा और नीचे जाने की संभावना है.
24 घंटे बाद बदलेगा लखनऊ का मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूर्वानुमान है कि 30 नवंबर को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. 1 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है. शनिवार (29 नवंबर) की बात करें तो आज लखनऊ में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ ही होगी.
तीन दिन बाद और गिरेगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान में थोड़ी कमी आएगी. अनुमान है कि तीन दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. तापमान में कमी के साथ कोहरा और ठंड भी बढ़ेगी.
About the Author

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें