ये बाबा का राज है, कुछ जेल में तो कुछ मिट्टी में, UP से माफिया का खेल खत्म

0
ये बाबा का राज है, कुछ जेल में तो कुछ मिट्टी में, UP से माफिया का खेल खत्म


Last Updated:

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद हैं. इनके अलावा सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महाम…और पढ़ें

सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस में 8 साल के कार्यकाल का हिसाब दिया.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल को 8 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व में सेवा सुरक्षा और सुशासन के यूपी की डबल इंजन सरकार के 8 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा, ‘पीएम मोदी के प्रेरणादाई मार्गदर्शन और नेतृत्व में सेवा सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे होने जा रहे हैं. बीजेपी और अपने सहयोगी दलों की ओर से सभी का सभी का स्वागत. 8 वर्ष की शानदार यात्रा के लिए देशवासियों को बधाई. 25, 26 और 27 मार्च को सभी जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम होंगे. बेरोजगारों को रोजगार देना और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार काम हुआ. तीन दिवसीय कार्यक्रम के जिला मुख्यालय पर कल से शुरू होंगे. 8 वर्ष पहले यूपी की स्थिति क्या थी सभी को पता है. यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसके सामने पहचान का संकट था. किसान आत्महत्या करता था बेटी और व्यापारी असुरक्षित था. यह वही उत्तर प्रदेश है जिसने दंगों से अर्थव्यवस्था को बिगड़ते देखा है. प्रदेश वही तंत्र वही केवल सरकार बदलने से व्यवस्था बदली.’

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत एक किताब का विमोचन करके किया गया है. किताब में योगी सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए कामों का जिक्र किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद हैं. इनके अलावा सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल भी मौजूद हैं और एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, आरएलडी से योगी सरकार में मंत्री अनिल कुमार मौजूद हैं. योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 222 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया. वहीं 130 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया.

homeuttar-pradesh

ये बाबा का राज है, कुछ जेल में तो कुछ मिट्टी में, UP से माफिया का खेल खत्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *