ये हैं वो 5 फायदेमंद बिजनेस आइडिया, जिससे होगी तगड़ी कमाई!

0
ये हैं वो 5 फायदेमंद बिजनेस आइडिया, जिससे होगी तगड़ी कमाई!


Last Updated:

कई युवाओं का यह सपना होता है कि वह खुद का बिजनेस करेंगे, लेकिन पूंजी की कमी और बिजनेस आइडिया ना मालूम होने की वजह से वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं और नौकरी या फिर बेरोजगारी के रास्ते पर चलते रहते हैं. ऐसे में अगर आप ग्रामीण इलाकों में रह रहे हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं पांच ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में, जो कम लागत में आपको अच्छा मुनाफा देगा.

आज के समय में दुकान हो ऑफिस हो या फिर कोई मकान, ज्यादातर लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं. ऐसे में अगर आप सीसीटीवी कैमरे को इंस्टॉल करने का सर्विस करने का बिजनेस शुरू करते हैं, तो यह आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है. एक्सपर्ट राम कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि इसके लिए आपको एक अस्थाई बैठने का स्थान होना चाहिए, ताकि ग्राहक उसे स्थान पर आपसे संपर्क कर सकें या बिजनेस आप मात्र 20 से 30 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं. इसमें आप अन्य लड़कों को भी साथ में काम पर रख सकते हैं.

dairy business idea

अगर आप गांव में रहते हैं और आपके पास थोड़ी बहुत जगह है, तो आप गाय और भैंस पालकर उसके दूध का व्यापार कर सकते हैं या फिर अगर आप पास जगह नहीं है, तो आप किसानों से दूध का कलेक्शन सुबह-शाम करके उसे दुग्ध केंद्रों पर ले जा सकते हैं. यह बिजनेस भी आपको मात्र 50000 रुपए महीने में अच्छा मुनाफा दे सकता है. अगर आपने स्वयं का गाय-भैंस पाला है, तो आपको 50000 रुपए से भी अधिक का मुनाफा हर महीने दे सकता है.

chips

अगर आप अपने घर पर रहकर ही कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं, जिसमें कम पूंजी और कम लागत लगे, तो चिप्स बनाने का बिजनेस आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है. इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात है कि इसे घर की महिलाएं भी कर सकती हैं. इसके लिए आपको बाजार से आलू खरीदकर लाना होगा और इसके मसाले भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं और चिप्स बनाकर बाजार में भेज सकते हैं. इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

flower

इस समय गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में फूल का बिजनेस काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गर्मी के इस मौसम में फूल की डिमांड अधिक रहती है और फूलों की आपूर्ति में कमी होती है. ऐसे में आप फूलों की पैदावार करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके लिए आप अपने खेतों में फूल उगा सकते हैं या फिर फूलों की खेती करने वाले किसानों से खरीदकर बाजार में ले जाकर फुटकर या फिर थोक में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह बिजनेस भी आपको कम पूंजी में अच्छा मुनाफा दे सकता है.

fast food

फास्ट फूड का काम करने वाले अर्पित कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि यह एक ऐसा बिजनेस है, जो आप छोटे काशन या फिर ग्रामीण इलाकों में कर सकते हैं, क्योंकि फास्ट फूड का बिजनेस अब तेजी से मार्केट में पर प्रसार रहा है. इस बिजनेस की सबसे खास बात है कि यह आपको कम पूंजी में अच्छा मुनाफा देने वाला बिजनेस हो सकता है. अगर आप अस्थाई रूप से यह बिजनेस करना चाहते हैं, तो आपको एक लकड़ी का ठेला बनवाना चाहिए. वहीं अगर आप स्थाई तौर पर इसे चाहते हैं, तो आप किसी दुकान को किराए पर ले सकते हैं. इसकी शुरुआत आप 50000 रुपए से कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *