रात में घर पर दी एंट्री, खुद ही कटवाया प्राइवेट पार्ट और पैसे दिए, कहानी जानकर पुलिस ने पकड़ा माथा
Last Updated:
गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें एक व्यक्ति स्वयं अपना प्राइवेट पार्ट कटवा देता है. इस काम के लिए पैसे भी देता है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूर…और पढ़ें
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में दो किन्नर समेत तीन को पकड़ा.
गाजियाबाद. गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में बम्हेटा में 28 फरवरी की रात डेयरी संचालक के प्राइवेट पार्ट काटने का पुलिस ने खुलासा किया है. इसकी कहानी चौंकाने वाली सामने आयी है. पीडि़त ने स्वयं ही प्रावइेट पार्ट कटवाया. इसके बदले पैसे अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं. पुलिस ने घटना का अंजाम देने वाले दो किन्नरों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे के अनुसार इलाके में किन्नरों की कमाई लाखों में होती है. बधाई मांगने में होने वाली कमाई को देखते हुए डेरी संचालक ने खुद किन्नर गुरु बनने की योजना बनाई. इसी साजिश के तहत अपना प्रावइेट पार्ट कटवा लिया और इसका आरोप किन्नरों के गुरु पारो पर लगवा दिया.
गाजियाबाद पुलिस ने जांच- पड़ताल में दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी तानिया खान उर्फ बंगालन, बम्हेटा निवासी जोगेंद्र उर्फ मोहिनी और मानसरोवर पार्क कॉलोनी निवासी ब्रह्म सिंह उर्फ अजय गिरफ्तार किया है. तीनों ने अपराध स्वीकार किया है. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मानसरोवर पार्क में पारो नाम का किन्नर रहता है. उसके पास काफी संपत्ति है, इस वजह से ये पारो किन्नर से क्षेत्र को लेकर दुश्मनी रखते हैं.
साजिश शामिल रहा डेयर मालिक
तीनों आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने साजिश रची कि अपने पुराने साथी डेयरी संचालक को किन्नर गुरु बना दें, लेकिन किन्नर समुदाय में बिना प्राइवेट पार्ट हटवाये शामिल नहीं हो सकता था. इसी वजह से 28 फरवरी की रात घटना को अंजाम दिया गया था. तानिया खान उर्फ बंगालन ने शेविंग में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने साथ ले गए और रास्ते में हरनंदी में फेंक दिया. डेयरी संचालक ने अपने भतीजे कपिल यादव के जरिए जोगेंद्र उर्फ मोहिनी को काम के बदले पैसे ट्रांसफर किए. काम को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.
Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh
March 06, 2025, 15:58 IST