राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मिले पद्म सम्मान, संतों ने उठाई मांग

0
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मिले पद्म सम्मान, संतों ने उठाई मांग


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर है. संत समाज ने उन्हें पद्म सम्मान देने की मांग की है.

X

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास 

हाइलाइट्स

  • अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
  • संत समाज ने आचार्य सत्येंद्र दास को पद्म सम्मान देने की मांग की
  • आचार्य सत्येंद्र दास ने रामलला की सेवा में जीवन समर्पित किया

अयोध्या: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर है. आचार्य सत्येंद्र दास एक लोकप्रिय व्यक्ति थे और लंबे समय से राम लला की सेवा में लगे थे. रामलला के टेंट में रहते हुए उन्होंने कानूनी बंदिशों के बीच रामलला की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष किया और अपने पास से भगवान के राज भोग, सेवा और उत्सव की व्यवस्था भी करते रहे. शायद यही वजह है कि अयोध्या समेत पूरे देश में उनके अनुयायी हैं, जो आज उनके निधन से दुखी हैं.

87 वर्ष की आयु में आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हुआ. आचार्य सत्येंद्र दास 1958 में अयोध्या आए थे और राम मंदिर में भगवान राम को स्थापित करने वाले मुख्य आरोपी रहे अभिराम दास के बड़े शिष्य थे. आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद अयोध्या में अब उनको पद्म सम्मान से सम्मानित करने की मांग उठने लगी है. अयोध्या के संत समाज ने मोदी सरकार से यह मांग की है कि रामलला के अनन्य सेवक आचार्य सत्येंद्र दास को पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए.

इसको लेकर अब सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी संतों की मांग का समर्थन करते हुए आचार्य सत्येंद्र दास को पद्म सम्मान से सम्मानित करने की मांग उठाई है. राम मंदिर आंदोलन से ही रामलला के लिए समर्पित आचार्य सत्येंद्र दास ने अपना पूरा जीवन राम लाल को समर्पित कर रखा है. रामलला की राज भोग, सेवा और उत्सव को लेकर वह हमेशा समर्पित रहे.

राष्ट्रवादी संत दिवाकराचार्य ने कहा कि आचार्य प्रकाश को मोदी सरकार से निवेदन है कि पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाए, क्योंकि आचार्य सत्येंद्र दास ने पूरा जीवन प्रभु राम के लिए समर्पित किया था, राम मंदिर के लिए समर्पित किया था. अगर उनको यह सम्मान मिलता है तो सभी सनातनियों के लिए यह गौरव की बात होगी.

homeuttar-pradesh

आचार्य सत्येंद्र दास को मिले पद्म सम्मान, संतों ने उठाई मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *