राम नगरी में उल्टा चलकर क्या कर रहे ये दंपती? अयोध्या का यह माजरा जान आप भी हो जाएंगे हैरान

0
राम नगरी में उल्टा चलकर क्या कर रहे ये दंपती? अयोध्या का यह माजरा जान आप भी हो जाएंगे हैरान


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या में एक कपल को उल्टा चलता देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए. जब उनसे इसके कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बात बताई, जिसे सुन सभी हैरत में रह गए. आइए जानते हैं कि राम नगरी में ये कपल उल्टा क्यूं चल रहे हैं.

अयोध्या: मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में आज जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक अनोखा जनजागरूकता अभियान देखने को मिला. मेरठ निवासी पति-पत्नी दिनेश तलवार और दिशा तलवार ने अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक से अपने विशेष अभियान की शुरुआत की. इस दौरान दोनों दंपती उल्टा चलकर लोगों का ध्यान तेजी से बढ़ती जनसंख्या की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते नजर आए. उनका यह अनूठा अंदाज देखते ही देखते राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया.

दिनेश तलवार और दिशा तलवार बीते 32 वर्षों से लगातार देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में भ्रमण कर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दे रहे हैं. उनका मानना है कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है. बढ़ती आबादी का सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है, जहां संसाधन सीमित होते जा रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है.

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता

दंपती का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि के कारण रोजगार के अवसर भी सीमित हो रहे हैं. युवा वर्ग को मेहनत के बावजूद उचित अवसर नहीं मिल पा रहे, जिससे बेरोजगारी और सामाजिक असंतोष बढ़ रहा है. इसके साथ ही पर्यावरण पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. जंगलों की कटाई, जल संसाधनों की कमी और प्रदूषण जैसी समस्याएं लगातार गहराती जा रही है. अपने अनोखे अभियान के जरिए दिनेश और दिशा तलवार समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.

लोगों ने की सराहना

वे चाहते हैं कि लोग इस विषय पर गंभीरता से सोचें और परिवार नियोजन को अपनाएं. दंपती ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी अपना संदेश पहुंचाना चाहते हैं, ताकि इस दिशा में और ठोस नीतिगत कदम उठाए जा सकें. अयोध्या पहुंचने पर दंपती ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर अपने अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया.

धार्मिक नगरी में उनके इस प्रयास को लेकर लोगों में खास उत्सुकता देखने को मिली. कई श्रद्धालुओं ने उनके अभियान की सराहना की और इसे समाज के लिए जरूरी बताया. अयोध्या में दिनेश और दिशा तलवार का यह अनोखा अभियान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक नई सोच और चर्चा को जन्म देता नजर आया.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

राम नगरी में उल्टा चलकर क्या कर रहे ये दंपती? माजरा जान आप भी हो जाएंगे हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *