रामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, मेरठ में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़

0
रामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, मेरठ में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़


Last Updated:

Rampur News: रामपुर पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई थाना गंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई.

Zoom

रामपुर पुलिस की कार्रवाई

रामपुर: जिले में नकली नोटों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना गंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई.

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा 1 अप्रैल को हुआ था, जब रामपुर निवासी दो अभियुक्तों को 10,500 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिसमें एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नकली नोट बनाने का काम मेरठ में संचालित किया जा रहा है.

नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मेरठ में छापा मारा और नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान चिराग सक्सेना और राजवर्धन सिंह के रूप में हुई है. चिराग सक्सेना को रामपुर से जबकि राजवर्धन सिंह को मेरठ से गिरफ्तार किया गया.

आरोपी के पास से नकली नोट बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं. राजवर्धन सिंह के पास से 4,46,200 रुपए के नकली नोट और 42,200 रुपए के अधबने, कटे-फटे नोट बरामद हुए हैं. इसके अलावा नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं. इनमें लैपटॉप, प्रिंटर, पेपर रिम, केमिकल, कटर और आरबीआई पट्टी जैसा पेपर शामिल है.

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *