रामपुर में तमिलनाडु वाला डोसा, प्रभु के आगे बड़े रेस्टोरेंट भी फेल, जानिए सीक्रेट
Last Updated:
Prabhu Dosa Rampur : रामपुर में इन दिनों दक्षिण भारत का असली स्वाद खूब लुभा रहा है. तमिलनाडु से आए प्रभु ऐसा जबरदस्त डोसा बना रहे हैं कि शाम होते ही उनके ठेले पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और रात 11 बजे तक लोगों की लाइन लगी रहती है. प्रभु 4 तरह के डोसे बनाते हैं. मसाला डोसा, पनीर डोसा, प्लेन डोसा और आलू डोसा. इनमें सबसे ज्यादा डिमांड पनीर और मसाला डोसे की है. प्रभु स्वाद के साथ बिल्कुल समझौता नहीं करते. उनका मकसद सिर्फ डोसा बेचना नहीं बल्कि लोगों को तमिलनाडु का असली टेस्ट चखाना है.
रामपुर. यूपी के रामपुर में इन दिनों साउथ इंडिया का असली स्वाद लोगों को खूब भा रहा है. तमिलनाडु से आए प्रभु अपने हाथों से ऐसा जबरदस्त डोसा बना रहे हैं कि एक बार खाने वाला बार-बार खिंचा चला आता है. शाम होते ही उनके ठेले पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और रात 11 बजे तक लोगों की लाइन लगी रहती है. लोकल 18 से प्रभु बताते हैं कि वे रोजाना 4 तरह के डोसे बनाते हैं. मसाला डोसा, पनीर डोसा, प्लेन डोसा और आलू डोसा. इनमें सबसे ज्यादा डिमांड पनीर और मसाला डोसे की रहती है. पनीर डोसा 100 रुपये का और मसाला डोसा 80 रुपये में मिलता है, जो स्वाद के हिसाब से लोगों को किफायती लगता है.
एक दिन में कितने
प्रभु का कहना है कि दिनभर में 100 से 200 डोसे आराम से बिक जाते हैं. कभी-कभी 200 के पार भी निकल जाते हैं. प्रभु स्वाद के साथ बिल्कुल समझौता नहीं करते. उनका मकसद सिर्फ डोसा बेचना नहीं बल्कि लोगों को तमिलनाडु का असली टेस्ट चखाना है, इसलिए जो भी एक बार यहां खा लेता है वह दोबारा जरूर आता है. शाम को करीब 4 से 5 बजे के बीच प्रभु अपना ठेला लगाते हैं. जैसे-जैसे रात होती है भीड़ बढ़ती जाती है. कई लोग तो यहां डोसा खाने के लिए ही निकलते हैं.
डोसा खाने आए ग्राहक अमरदीप यादव बताते हैं कि वे रोज अपनी पत्नी के साथ यहां आते हैं. उनके मुताबिक यहां बिल्कुल तमिलनाडु जैसा स्वाद मिलता है. मुझे पनीर डोसा और मेरी वाइफ को मसाला डोसा बहुत पसंद है. हम पिछले एक साल से यहां आ रहे हैं. यहां मिलने वाले डोसे की खासियत सिर्फ उसका क्रिस्पी होना नहीं है बल्कि उसके साथ मिलने वाली चीजें भी उसे और खास बना देती हैं. गरमागरम सांभर, नारियल की सफेद चटनी, मसालेदार आलू की सब्जी यानी पाल्या ये सब मिलकर डोसे का स्वाद दोगुना कर देते है. ये सब प्रभु घर से अपने हाथों से तैयार करके लाते हैं.
बनाते कैसे हैं
प्रभु बताते हैं कि उनके पनीर डोसे की खासियत उसका बनाने का तरीका है. सबसे पहले वे तवे पर पतला और क्रिस्पी डोसा फैलाते हैं. जब डोसा हल्का सुनहरा हो जाता है तो उस पर मसालेदार कद्दूकस किया हुआ पनीर डालते हैं, जिसमें हल्के मसाले मिलाए जाते हैं. फिर ऊपर से थोड़ा घी डालकर उसे अच्छे से सेंकते हैं. इसके बाद डोसे को फोल्ड कर गरमागरम परोसते हैं. साथ में सांभर और अलग-अलग चटनियों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें